T20 World Cup के बीच भारतीय मूल के खिलाड़ी ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, इस दिन खेलेंगे अपना आखिरी मैच

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप के बीच भारतीय मूल के एक खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. 37 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया है. ये खिलाड़ी किस टीम के लिए खेलता है और अपना आखिरी मैच कब खेलने वाला है. आइए आपको बताते हैं.

jacket (1) - 2026-02-18T132322.889

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप अपने रोमांच पर पहुंच चुका है. ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले लगभग खत्म ही होने वाले हैं. इसी बीच भारतीय मूल के एक खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. कनाडा के पूर्व कप्तान नवनीत धालीवाल इस टी20 विश्व कप इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. 37 साल के हो चुके नवनीत ने इस बात का खुलासा न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को मिली हार के बाद लिया है. इस मैच में हार के साथ ही टीम टी20 विश्व कप से बाहर हो गई है. हालांकि, टीम ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच खेलेगी, जो कि नवनीत का भी आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा. 

विज्ञापन

कनाडा के लिए T20I में सबसे ज्यादा रन

19 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के बाद नवनीत धालीवाल अपने इंटरनेशनल करियर को विराम देंगे. साल 2015 में उन्होंने कनाडा के लिए पहली बार मैच खेला था और अपने 11 साल के करियर में वो टीम के कप्तान भी रह चुके हैं. फिलहाल वो कनाडा के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने खेले 48 टी20 मैचों में टीम के लिए 32 से ज्यादा की औसत से 1305 रन बनाए हैं. टीम के लिए उन्होंने 29 टी20 तो वहीं 4 वनडे मैचों में कप्तानी की है. नवनीत की कप्तानी में टीम ने 21 मैच जीते हैं. 

विज्ञापन

पहले ही बना लिया था रिटायरमेंट का फैसला

उन्होंने अपने रिटायरमेंट को लेकर बताया कि, “इस चीज को लेकर मैंने पहले ही फैसला ले लिया था. मै 11 साल से ज्यादा समय से खेल रहा हूं. ये प्लानिंग के तहत था लेकिन और अफगानिस्तान के खिलाफ मेरा आखिरी मैच होने जा रहा है. साल 2024 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर पाना एक खास पल था. विश्व कप के ओपनिंग मैच में रन बनाना और उसी वक्त मैं कप्तान भी बना था, ये मेरे लिए एक प्राउड मोमेंट रहा था. मैंने कोचिंग में करियर बनाने का सोचा है लेकिन नेशनल लेवल पर नहीं. मेरी प्रायोरिटी युवा होंगे.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ