Shan Masood On Shaheen Afridi Controversy: पाकिस्तान को हाल ही में बांग्लादेश के हाथों टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान टीम का जहां बांग्लादेश से मिली हार के बाद काफी मजाक बन रहा है तो वहीं सीरीज शुरू होने के साथ ही टीम में गुटबाजी की खबरें भी सामने आने लगी थी। टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद और शाहीन अफरीदी के बीच दरार की अटकलें लगाई जा रही थी।
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें शान मसूद को अफरीदी के कंधे पर हाथ रखते हुए देखा गया था, तो वहीं शाहीन अफरीदी कप्तान के हाथ को हटाते हुए दिखाई दिए थे। जिसके बाद फैंस के मन में सवाल चल रहा था कि क्या इन दोनों खिलाड़ियों के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है? अब इसको लेकर खुद कप्तान शान मसूद ने बड़ा बयान दिया है।
शाहीन के साथ कंट्रोवर्सी पर शान का बयान
बांग्लादेश के हाथों सीरीज में मिली हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शान मसूद ने बताया कि, शाहीन अफरीदी ने उनका हाथ कंधे से इसलिए हटाया था क्योंकि उनके कंधे में उस वक्त दर्द था। कंधे में दर्द होने के चलते शाहीन ने मुझे हाथ हटाने के लिए बोला था। हमारे बीच कोई भी मननुटाव नहीं है। इसके अलावा शान मसूद सीरीज हारने के बाद काफी निराश भी दिखे। जिसको लेकर उन्होंने हार की जिम्मेदारी लेते हुए देश से माफी भी मांगी। अब उन्होंने टीम में सुधार लाने की बात भी कही है।
ये भी पढ़ें:- 1 मैच और खत्म हो गया इन 7 खिलाड़ियों का IPL करियर, देखें पूरी लिस्ट
रिपोर्ट के मुताबिक लंबे समय से पाकिस्तान क्रिकेट टीम में गुटबाजी चल रही है। जबसे शाहीन अफरीदी को टी20 टीम का कप्तान हटाकर बाबर आजम को दोबारा बनाया गया है तबसे कुछ खिलाड़ी बाबर और कुछ शाहीन के साथ दिख रहे हैं। जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी देखने को मिल रहा है। वनडे विश्व कप 2023 के बाद से ये कहानी चली आ रही है।
पहले वनडे विश्व कप और फिर टी20 विश्व कप में पाकिस्तान टीम का खराब प्रदर्शन देखने को मिला। यूएसए जैसी अपने से कमजोर टीम के हाथों पाकिस्तान को विश्व कप में हार का सामना करना पड़ा था। अब खुद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स मौजूदा टीम पर सवाल उठा रहे हैं। आए दिन कोई न कोई पूर्व क्रिकेटर पाकिस्तान टीम के मौजूदा खिलाड़ियों की क्लास लगाता रहता है।
ये भी पढ़ें:- Video: बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान में मचा हाहाकार, ये 4 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
59 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: बारिश के कारण रोमांचक मोड़ पर रूका खेल, टीम इंडिया के पास मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines