image (93)

Video: बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान में मचा हाहाकार, ये 4 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

PAK vs BAN: पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा है। इस सीरीज में हार के बाद कप्तान शान मसूद, टीम मैनेजमेंट और पीसीबी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस सीरीज में हार के बाद पाकिस्तान के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाने के रास्ते भी बंद हो गए हैं।

PAK vs BAN:बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान में इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान में को दूसरे टेस्ट में 6 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हाहाकार मच गया है। टीम मैनेजमेंट से लेकर बल्लेबाजों पर सवाल उठ रहे हैं। इस सीरीज में पाकिस्तान के चार खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप रहे। बोर्ड इस सीरीज के बाद इन खिलाड़ियों को ड्रॉप भी कर सकता है। इस सीरीज में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अब्दुला शफीक भी कुछ खास नहीं कर पाए हैं। दो मैचों की 4 पारियों में उन्होंने 10.50 की औसत 42 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 37 रन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बाबर आजम की बात करें तो वो इस सीरीज में 2 टेस्ट मैचों की चार पारियों में 64 रन ही बना सके। उनका बेस्ट स्कोर 31 रन रहा। वो भी इस सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉप रहें। वहीं, अगर कप्तान शान मसूद की बात करें तो उन्होंने इस सीरीज में 26.25 की औसत से 105 रन बनाए हैं। उन्होंने एक अर्धशतक भी बनाया था। पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में अबरार अहमद को मौका दिया था।उन्होंने इस मैच की दोनों पारियों में सिर्फ 1 विकेट मिला। अधिक जानकरी के लिए देखें वीडियो:

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ