हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चैंपियंस ट्रॉफी में फ्लॉप होने का होगा हिसाब, इन पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज, बाबर-अफरीदी भी लिस्ट में शामिल!

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की टीम चैंपियन ट्रॉफी से बाहर हो गई है। टीम को इस टूर्नामेंट के एक भी मैच जीत नहीं मिली है, जिसके बाद उन्हें काफी ज्यादा आलोचना करना पड़ा था।

विज्ञापन

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से मेजबान पाकिस्तान का सफर खत्म हो गया है। इसके बाद खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम प्रबंधन को भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान का अगला दौरा न्यूजीलैंड से है। क्रिकेट पाकिस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ स्टार खिलाड़ियों को ड्रॉप किया जा सकता है।

ये खिलाड़ी हो सकते हैं ड्रॉप

रिपोर्ट में कहा गया है कि चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के कारण बाबर आज़म , शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस राउफ जैसे कुछ स्टार खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया जा सकता है।

 


चैंपियंस ट्रॉफी में बाबर आजम को सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रोमोट किया गया था। हालांकि पूरे टूर्नामेंट में वो सिर्फ एक ही फिफ्टी बना पाए थे। इसके अलावा शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस राउफ भी अपनी गेंदबाजी से कुछ खास नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मेजबान होने के बावजूद बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम अपने तीनों ग्रुप मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का प्रदर्शन

  1. न्यूजीलैंड के खिलाफ: पहले मैच में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा।
  2. भारत के खिलाफ: दूसरे मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया। इस मैच में विराट कोहली ने नाबाद 100 रन बनाए।
  3. बांग्लादेश के खिलाफ: तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला था।

वसीम अकरम ने की थी आलोचना

इस खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने टीम की कड़ी आलोचना की। उन्होंने टीम के लगातार खराब प्रदर्शन पर चिंता जताई और बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी टीम के प्रदर्शन पर नाराजगी व्यक्त की है। खबरों के अनुसार, इस मुद्दे पर कैबिनेट और संसद में चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola