Pakistan vs England: पाकिस्तान क्रिकेट टीम घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। अब तक सीरीज में दो मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड ने एक मुकाबला अपने नाम किया तो वहीं पाकिस्तान भी 1 मैच जीत चुकी है। सीरीज 1-1 से बराबर है। तीसरे टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम सीरीज को अपने नाम करने की तैयारियों में जुट चुकी है। पाकिस्तान पिच में बड़े बदलाव करने जा रहा है।
पाकिस्तान ने तैयार की योजना
तीसरा मैच रावपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। पिच की सतह को सुखाने के लिए बड़े पंखे और आउटडोर हीटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। पाकिस्तान रावपिंडी की पिच को स्पिनरों के लिए मददगार बनाने की तैयारी में है। पिछले मैच में पाकिस्तान ने अपने स्पिन गेंदबाजों के दम पर ही मुकाबला जीता था। नोमान अली और साजिद खान ने पाक के लिए दूसरे मैच में 20 विकेट झटके थे। इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में 144 रन ही बना सकी थी।
बता दें कि कि रावलपिंडी की पिच आमतौर पर सपाट मानी जाती है। इस पिच पर स्पिनरों को बेहद कम ही मदद मिलती है। ऐसे में पाकिस्तान पूरी तैयारी के साथ इस पिच को टर्निंग ट्रैक बनाने की कोशिश में जुट चुकी है। आमतौर पर स्पिन होती गेंदों को खेलने में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को समस्या का सामना करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें:- महज 1 ओवर ने खत्म कर दिया इस भारतीय खिलाड़ी का करियर, 4 रन देकर झटके थे 6 विकेट
पहले मैच में इंग्लैंड ने खड़ा किया था विशाल स्कोर
मुल्तान में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने सपाट पिच बनवाई थी। ऐसे में इंग्लिश बल्लेबाजों ने इस मैदान पर खूब रन बनाए थे। इंग्लैंड ने ये मुकाबला एक पारी से जीता था। इस मैच में इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने तिहरा शतक जड़ा था। इसके अलावा जो रूट ने भी दोहरा शतक जमाया था, जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने 823/7 रन बनाकर पारी घोषित की थी और मुकाबले को 47 रनों से अपने नाम कर लिया था।
ये भी पढ़ें:- कभी नहीं टूट पाएगा क्रिकेट इतिहास का ये रिकॉर्ड, भारतीय दिग्गज ने किया था बड़ा कारनामा
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
6 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
6 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
7 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
7 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
7 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
8 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
8 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
8 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines