PCB Champions Trophy 2025: ‘दिल के अरमां आंसुओं में बह गए।” बॉलीवुड के इस गाने की यह लाइनें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर एकदम फिट बैठती हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी से पाकिस्तान ने कई सपने संजोए थे। उम्मीद थी कि इस टूर्नामेंट से बोर्ड सहित पूरे देश पर पैसों की जमकर बरसात होगी। कंगाली का अंत होगा और आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो जाएगी। यही वजह रही कि पीसीबी ने अपने तीनों स्टेडियम को तैयार कराने में खूब पैसा बहाया। मगर टूर्नामेंट का अंत हुआ, तो पाकिस्तान के होश उड़ गए। तीन मैदानों को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए पीसीबी ने लगभग 869 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन कमाई का जो सपना देखा था वो महज सपना ही बनकर रह गया। पाकिस्तान को तकरीबन 85 प्रतिशत का भारी नुकसान झेलना पड़ा है।
मेजबानी कर लुटा गया पाकिस्तान
‘द टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के अनुसार, कराची, लाहौर और रावलपिंडी के मैदानों को अपग्रेड करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लगभग 869 करोड़ रुपये लगाए। पीसीबी को लग रहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करके खूब पैसा बरसेगा। पाकिस्तान को मेजबानी शुल्क के तौर पर 6 मिलियन डॉलर (तकरीबन 52 करोड़ रुपये) मिले। वहीं, टिकट सेल और स्पॉन्सरशिप को मिलाने के बावजूद बोर्ड को 85 प्रतिशत का नुकसान झेलना पड़ा। यानी मोटे तौर पर पीसीबी को तकरीबन 739 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
टीम के प्रदर्शन की वजह से भी पीसीबी को खूब चूना लगा। मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान अपनी सरजमीं पर सिर्फ एक ही मैच खेल सकी, जिसमें उसे हार का मुंह देखना पड़ा। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। पहले से आर्थिक तौर पर जूझ रहा पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करके और भी कंगाल हो गया है।
खिलाड़ियों की फीस से भरपाई की कोशिश
चैंपियंस ट्रॉफी से हुए भारी नुकसान से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में खलबली मच गई। अधिकारियों ने अपने हाथ पीछे खींच लिए। ऐसे में पीसीबी ने भारी नुकसान की भरपाई करने के लिए खिलाड़ियों पर ही गाज गिरा डाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीसीबी ने घरेलू टूर्नामेंट नेशनल टी-20 चैंपियनशिप में प्लेयर्स् की मैच फीस को 90 प्रतिशत तक कम कर डाला है। वहीं, रिजर्व खिलाड़ियों की फीस में भी भारी कटौती की गई है। कहा जा रहा है कि कभी जो प्लेयर्स फाइव स्टार होटल में रुकते थे उनको अब बजट वाले कमरों में ठहराया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन सबके बावजूद अधिकारी यानी बाबू साहब अभी भी लाखों में सैलरी उठा रहे हैं। रिजवान की कैप्टेंसी में पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी में एक मैच तक नहीं जीत सकी और टीम का टूर्नामेंट में चार दिन में ही गेम ओवर हो गया था।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines