हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs NAM: नामीबिया को हराकर पाकिस्तान की सुपर 8 में एंट्री, फरहान-उस्मान ने उड़ाया गर्दा

Pakistan beat Namibia: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 18 फरवरी को पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ करो या मरो मैच में बड़ी जीत दर्ज कर ली है. इसी के साथ पाकिस्तान ने सुपर 8 का टिकट कटाया. पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने शानदार बल्लेबाजी की थी.

विज्ञापन

Pakistan beat Namibia: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच नंबर 35 पाकिस्तान और नामीबिया के बीच खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नामीबिया को हरा दिया और अपनी जगह सुपर 8 में पक्की कर ली. पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने शतकीय पारी खेली थी. पाकिस्तान ने 102 रनों से मुकाबला जीतकर धमाल मचा दिया.

पाकिस्तान ने बनाए थे 199 रन

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे साहिबजादा फरहान ने शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया. उन्होंने 58 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्के की मदद से 100 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा सैम अयूब ने 12 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली थी. वहीं, कप्तान सलमान अली आगा ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए थे. अंत में शादाब खान ने 22 गेंदों में 36 रन बनाए. इस तरह पाकिस्तान ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा को सुनील गावस्कर ने बिना मांगे दी सलाह, भारत-नामीबिया मैच से पहले की ये गुजारिश

विज्ञापन

नामीबिया 97 रनों पर सिमटी

लक्ष्य का पीछा करते हुए लॉरेन स्टीनकम्प ने 23 रन बनाए, जबकि उनका साथ देने के लिए आए जान फ्रायलिंक ने 9 रन बनाए थे. वहीं, पांचवें नंबर पर अलेक्जेंडर वोल्शेंक ने 20 गेंदों में 20 रन बनाए थे. नामीबिया की ओर से कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. सभी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए. नामीबिया 17.3 ओवर में 97 रनों पर सिमट गई. इस तरह पाकिस्तान ने 102 रनों से मुकाबला जीत लिया है. पाकिस्तान की ओर से उस्मान तारिक ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 3.3 ओवर में 16 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वहीं, शादाब खान ने 4 ओवर में 19 रन खर्च कर 3 विकेट लिए.

इससे पहले मैच में पाकिस्तान को भारत के सामने घुटने टेकने पड़े थे. भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया था. हालांकि अब ग्रुप A से भारत के बाद पाकिस्तान की सुपर 8 में एंट्री हो गई है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: स्टीव स्मिथ नहीं, ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लेगा ओलंपिक 2028 से पहले संन्यास, रिकी पोंटिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola