Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान को अब बांग्लादेश के साथ 3 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज खेलनी है। जिसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। एक बार फिर से पीसीबी ने टीं के पूर्व कप्तान बाबर आजम को टी20 टीम से बाहर रखा है। पिछले काफी समय से बाबर फ्लॉप साबित हो रहे हैं, जिसके चलते उनको टीम से बाहर रखा गया है। इस सीरीज में पाक टीम की कमान सलमान आगा को सौपी गई है।
बाबर समेत 3 स्टार खिलाड़ियों का रखा गया बाहर
बांग्लादेश के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए बाबर आजम के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को भी बाहर रखा गया है। इससे पहले न्यूजीलैंड के साथ खेली गई टी20 सीरीज से भी इन खिलाड़ियों को पाकिस्तान टीम से बाहर रखा गया था। पीएसएल 2025 में भी इन तीनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।
फैंस को सीरीज के नए शेड्यूल का इंतजार
भारत-पाकिस्तान तनाव से पहले इस सीरीज का शेड्यूल जो तय किया गया था उसके हिसाब से ये सीरीज 25 मई से शुरु होनी थी, लेकिन बाद में इसको स्थगित कर दिया गया था। 25 मई को अब पीएसएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद ही टी20 सीरीज के नए शेड्यूल का ऐलान हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक अब ये सीरीज 27 मई से शुरू हो सकती है।
टीम का ऐलान करते हुए पीसीबी ने कहा टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान पीएसएल 2025 में खिलाड़ियों द्वारा किए गए उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। जिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है उनको मौका मिला है। इस सीरीज में पाकिस्तान टीम के नए कोच माइक हेसन होने वाले हैं।
टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम
सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: BCCI ने प्लेऑफ से पहले बदला ये नियम, KKR हुई नाराज, जानें पूरा मामला
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
5 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
5 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
6 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
7 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
7 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
8 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
9 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines