हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs OMA Asia Cup 2025 Highlights: गेंदबाजों के दम पर पाकिस्तान को मिली बड़ी जीत, बुरी तरह से हारा ओमान

PAK vs OMA Asia Cup 2025 Highlights In Hindi: एशिया कप 2025 में 12 सितंबर को पाकिस्तान और ओमान के बीच मुकाबला खेला गया। टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
PAK vs OMA Asia Cup 2025 Highlights

Live Updates

23:30 (IST) 12 Sept 2025

93 रनों के बड़े अंतर से जीता पाकिस्तान

एसीसी एशिया कप 2025 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने 93 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। ओमान की टीम 160 रनों के जवाब में सिर्फ 67 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के गेंदबाजों के सामने ओमान का कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक सका।

23:12 (IST) 12 Sept 2025

पाकिस्तान बड़ी जीत के बेहद करीब

पाकिस्तान की टीम ओपनिंग मुकाबले में ओमान के खिलाफ शानदार खेली है। मैच में ओमान की टीम ने 51 रनों पर ही 9 विकेट गंवा दिए हैं। सभी पाकिस्तान गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा प्रभावित किया है।

23:08 (IST) 12 Sept 2025

ओमान को लगा आठवां झटका

शाह फैसल सिर्फ 1 रन बनाकर शाहीन अफरीदी का शिकार बने। इसी के साथ ओमान की टीम ने अपना आठवां झटका लगा है। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

23:04 (IST) 12 Sept 2025

ओमान की टीम ने गंवाया 7वां विकेट

ओमान की टीम ने जिकरिया इस्लाम का भी विकेट गंवा दिया है। इस्लाम बिना खाता खोले ही फहीम अशरफ का शिकार बन गए। इसी के साथ ओमान को 7वां झटका लगा।

22:53 (IST) 12 Sept 2025

ओमान ने गंवाया छठा विकेट

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम ने 8वें और 9वें ओवर में मिलाकर 3 विकेट गंवा दिए हैं। जिसके कारण ही अब टीम का स्कोर 49 रनों पर 6 विकेट हो गया है। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

22:33 (IST) 12 Sept 2025

5 ओवर के बाद ओमान का स्कोर

5 ओवर के बाद 32 रन बना लिए हैं। ओमान को जीत के लिए 90 गेंदों में 129 रन बनाने हैं। हमाद मिर्जा 13 गेंदें में 14 रन और मोहम्मद नदीम 3 गेंदों में 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

22:26 (IST) 12 Sept 2025

PAK vs Oman Live: ओमान का अहम विकेट गिरा

आमिर कलीम 11 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। ओमान को दो झटके शुरुआत में ही लग चुके हैं।

22:16 (IST) 12 Sept 2025

PAK vs Oman Live: जतिंदर सिंह हुए आउट

पाकिस्तानी खिलाड़ी सैम अयूब ने ओमान के कप्तान को आउट कर दिया। जतिंदर ने 3 गेंदों में 1 रन बनाए। ओमान का स्कोर 1.1 ओवर के बाद 2/1 है।

22:11 (IST) 12 Sept 2025

PAK vs Oman Live: ओमान की बल्लेबाजी शुरू

ओमान की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाज के रूप में कलीम और जतिंदर सिंह उतरे हैं। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी पहला ओवर फेंक रहे हैं।

22:05 (IST) 12 Sept 2025

PAK vs Oman Live: पाकिस्तान ने बनाए 161 रन

पाकिस्तान ने 20 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए हैं। ओमान को मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 161 रन बनाने होंगे।

21:51 (IST) 12 Sept 2025

ओमान को मिली सातवीं सफलता

फहीम अशरफ ने 4 गेंदों में 8 रन बनाए। उन्होंने 1 चौके लगाए। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 160 रन बनाकर 7 विकेट हासिल किए थे।

21:44 (IST) 12 Sept 2025

नवाज लौटे पवेलियन

मोहम्मद नवाज 10 गेंदों में 19 रन बनाकर चलते बने।

21:30 (IST) 12 Sept 2025

पाकिस्तान को लगा पांचवां झटका

पाकिस्तान को पांचवां झटका लग चुका है। उन्होंने 15 गेंदों में 9 रन बनाए। क्रीज पर मोहम्मद नवाज उतरे हैं।

21:09 (IST) 12 Sept 2025

पाकिस्तान को लगा चौथा झटका

पाकिस्तान को चौथा झटका लग चुका है। मोहम्मद हारिस पवेलियन लौट गए हैं। हारिस ने 43 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान का स्कोर 13.2 ओवर के बाद 103/4 है।

21:04 (IST) 12 Sept 2025

हार्दिक की स्पेशल तैयारी

हार्दिक पांड्या भारत पाकिस्तान मैच को लेकर खास तैयारी कर रहे हैं। पढ़िए..

IND vs PAK: हनुमान चालीसा सुन पड़ोसी मुल्क की धज्जियां उड़ाएंगे Hardik Pandya! दुबई में होगा ‘पाकिस्तान दहन’

21:02 (IST) 12 Sept 2025

पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका

पाकिस्तान को दूसरा झटका लग चुका है। साहिबजादा फरहान ने 29 गेंदों में 29 रन बनाए। उन्होंने 1 चौका जड़ा। उनकी धीमी पारी का अंत हो गया। पाकिस्तान का स्कोर 11.2 ओवर के बाद 91/2 है।

20:52 (IST) 12 Sept 2025

PAK vs Oman Live: मोहम्मद हारिस ने ठोका अर्धशतक

PAK vs Oman Live: मोहम्मद हारिस ने अर्धशतक ठोक दिया है। वह, 34 गेंदों में 55 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए।

20:46 (IST) 12 Sept 2025

PAK vs Oman Live: 8 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 66/1

पाकिस्तान का स्कोर 8 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 66 रन है। मोहम्मद हारिस 30 गेंदों में 43 और साहिबजादा फरहान 17 गेंदों में 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

20:24 (IST) 12 Sept 2025

PAK vs Oman Live: 4 ओवर बाद पाकिस्तान 27/1

4 ओवर का खेल हो चुका है और पाकिस्तान के स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 27 रन लगे हैं। मोहम्मद हैरिस 14 और फरहान 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

20:07 (IST) 12 Sept 2025

PAK vs Oman Live: सैम अयूब जीरो पर आउट

पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब हुई है। सैम अयूब बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। पहले ही ओवर में ओमान के हाथ सफलता लग गई है।

IND vs PAK: चौके-छक्कों की होगी बारिश या कहर बन टूटेंगे गेंदबाज, ब्लॉकबस्टर मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

19:37 (IST) 12 Sept 2025

PAK vs Oman Live: पाकिस्तान की प्लेइंग 11

पाकिस्तान की प्लेइंग 11: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हैरिस, फखर जमां, सलमान आगा, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीन अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, सूफियान मुकीम, अबरार अहमद।

19:33 (IST) 12 Sept 2025

PAK vs Oman LIVE: पाकिस्तान की पहले बल्लेबाजी

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यानी ओमान की टीम पहले बॉलिंग करती हुई नजर आएगी।

19:26 (IST) 12 Sept 2025

PAK vs OMAN LIVE: सलमान आगा की फिटनेस पर सवाल

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा की फिटनेस पर सवाल है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह ओमान के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं या नहीं।

19:03 (IST) 12 Sept 2025

PAK vs OMAN मैच की पिच रिपोर्ट पर एक नजर

माना जा रहा है कि दुबई की सतह अबू धाबी की तुलना में ज्यादा स्पिन देती है। दोनो ही टीमें स्पिन डिपार्टमेंट पर ज्यादा भरोसा जता सकती हैं।

18:56 (IST) 12 Sept 2025

PAK vs OMN Asia Cup 2025 Live: IND vs PAK मैच में कैसा होगा पिच का मिजाज?

18:35 (IST) 12 Sept 2025

मोहम्मद नवाज ने किया है शानदार प्रदर्शन

पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद नवाज ने अपने आखिरी 11 टी-20 मैच में 20 विकेट झटके हैं। नवाज, इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पूर्ण सदस्य देशों के गेंदबाजों में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

18:07 (IST) 12 Sept 2025

PAK vs OMN Asia Cup 2025 Live: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने एशिया कप के दौरान दिया बड़ा बयान

18:06 (IST) 12 Sept 2025

कैसा रहा है दोनों टीमों का आखिरी पांच मैच?

पाकिस्तान की बात करें तो टीम ने खेले गए आखिरी 5 मैच में 4 जीत हासिल की है, जबकि 1 मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं बात ओमान की करें तो ओमान ने अपने सभी आखिरी 5 मुकाबले गंवाए हैं। टीम को एक भी जीत नहीं मिल पाई है।

17:45 (IST) 12 Sept 2025

पाकिस्तान टीम के हौसले बुलंद

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हौसले बुलंद हैं। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने यूएई और अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई ट्राई सीरीज को अपने नाम किया था।

PAK vs OMA Asia Cup 2025 Highlights In Hindi: एशिया कप 2025 में 12 सितंबर को पाकिस्तान और ओमान के बीच मुकाबला खेला गया। टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 160 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस ने 66 रनों की पारी खेली। फखर जमान और साहिबजादा फरहान ने भी उनका साथ दिया।

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: क्या इस वजह से खाली दिख रहे स्टेडियम? पूर्व क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम सिर्फ 67 रनों पर ही सिमट गई। इस टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। हम्माद मिर्जा ने 27 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की टीम मुकाबला 93 रनों से जीत गई। पाक के लिए सैम अयूब, फहीम अशरफ और सूफियान मुकीम ने 2-2 विकेट अपने नाम किया। पाकिस्तान की टीम अपना अगला मुकाबला भारत के खिलाफ 14 सितंबर को खेलेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: कुलदीप और वरूण के चक्रव्यूह के लिए पाकिस्तान ने किया ऐलान, कोच की ‘खुली’ चेतावनी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola