Joe Root Records: इंग्लैंड ने मुल्तान टेस्ट मैच में पाकिस्तान को एक पारी और 47 रन से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, इस मैच में जो रूट ने शानदार दोहरा शतक बनाया है। इस दौरान उन्होंने डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया है।
जो रूट ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
मुल्तान टेस्ट मैच में जो रूट ने 375 गेंदों में 262 रन बनाए हैं। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 17 चौके लगाए। इसी के साथ रूट टेस्ट जीत में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में डॉन ब्रैडमैन से आगे निकल गए हैं। अपने करियर में रूट ने जीते हुए टेस्ट मैचों में 24 शतक लगाए हैं। वहीं, डॉन ब्रैडमैन ने 23 शतक बनाए हैं।
1948 में ब्रैडमैन ने अपना आखिरी शतक बनाया था। इसमें ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी। रूट से अब आगे सिर्फ दो ही बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रिकी पोटिंग हैं। उन्होंने जीत में 30 शतक बनाए हैं। वहीं, स्टीव स्मिथ ने 25 शतक जीते हुए टेस्ट मैचों में ठोके हैं।
जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक
| 30 | रिकी पोंटिंग |
| 25 | स्टीव वॉ |
| 24 | जो रूट |
| 23 | डॉन ब्रैडमैन |
| 23 | मैथ्यू हेडन |
| 22 | जैक कैलिस |
| 21 | केन विलियमसन |
| 21 | स्टीव स्मिथ |
| 20 | सचिन तेंदुलकर |
इंग्लैंड की जीत में दिया था अहम योगदान
पाकिस्तानी टीम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली टीम बन गई है, जो पहली पारी में 500 से ज्यादा का स्कोर बनाने के बाद भी मैच हार गई। इंग्लैंड की इस जीत में हीरो हैरी ब्रूक और पूर्व कप्तान जो रूट रहे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए रिकॉर्ड 454 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी की दम पर ही इंलैंड की टीम ने पहली पारी में 800 से ज्यादा का स्कोर बनाया था। इस मैच में हैरी ब्रुक ने शानदार तिहरा शतक लगाया। वहीं, रूट ने 262 रनों की पारी खेली।
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
24 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
29 mins agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
34 mins agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
1 hr agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
4 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoHighlights: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
5 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
5 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines