PAK vs BAN: बांग्लादेश ने पाकिस्तान में इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान को हरा दिया है। इसी के साथ बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है। पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 172 रन पर ही आउट हो गई थी। इसके बाद बांग्लादेश की टीम को 185 रन का लक्ष्य मिला था। जिसे बांग्लादेश ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इससे पहले पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में भी हार का सामना करना पड़ा था।
बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने चौथी पारी में दिखाया दम
185 रन के स्कोर का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी रही थी। जाकिर हसन और इस्लाम ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े थे। खतरनाक होती इस साझेदारी को मीर हमजा ने आउट किया। उनके आउट होने के बाद इस्लाम और नजमुल हुसैन शांतो ने पारी को संभाला। 70 के कुल स्कोर पर शादमान इस्लाम भी आउट हो गए। उन्होंने 51 गेंदों पर 24 रन बनाए। इसके बाद कप्तान नजमुल हसन शांतो ने 38 रन बनाए। उन्हें अगा सलमान ने आउट किया।
ये भी पढ़ें:- दलीप ट्रॉफी 2024 के बाद 3 खिलाड़ियों की हो सकती है टेस्ट टीम में एंट्री, सेलेक्टर्स की रहेंगी नजरें
पाकिस्तान के बल्लेबाज हुए फेल
इसे पहले पाकिस्तान के बल्लेबाज पहली पारी में भी कुछ खास नहीं कर सके थे। उनकी पहली पारी 274 रन पर ही सिमट गई थी। बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में 262 बनाए थे। दूसरी पारी में उम्मीद की जा रही थी कि पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में एक बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है, लेकिन पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 172 रन पर ही सिमट गई थी।
ये भी पढ़ें:- क्या सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे जो रूट? देखें क्या दिया जवाब
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
36 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines