PAK vs BAN 3rd T20I: आईपीएल 2025 में जहां एक तरफ क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया, तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने सीरीज के आखिरी मैच में बांग्लादेश को हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया। आखिरी मैच में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद हारिस ने बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए शानदार शतक लगाया। अपनी पारी में मोहम्मद हारिस ने 7 छक्के लगाए थे।
मोहम्मद हारिस का शानदार शतक
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में 6 विकेट खोरल 196 रन बनाए थे। बांग्लादेश की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए परवेज हौसेन ने 34 गेंदों पर सबसे ज्यादा 66 रनों की पारी खेली थी। जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इसके अलावा तंजीद हसन ने 42 रन बनाए थे। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हसन अली और अब्बास अफरीदी ने 2-2 विकेट चटकाए थे।
इसके बाद पाकिस्तान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इस लक्ष्य को 17.2 ओवर में 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था। जिसमें मोहम्मद हारिस ने अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मोहम्म हारिस ने महज 46 गेंदों पर 107 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान हारिस के बल्ले से 8 चौके और 7 छक्के निकले और उनका स्ट्राइक रेट भी 232.61 का रहा। उनकी इस शानदार पारी के चलते मोहम्मग हारिस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हारिस के अलावा सैम अयूब ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 45 रन की पारी खेली थी।
पाकिस्तान ने सीरीज में बांग्लादेश का किया सूपड़ा साफ
बांग्लादेश के लिए ये पाकिस्तान का दौरा बेहद खराब रहा है। इस दौरे पर खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज में बांग्लादेश की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई। पाकिस्तान ने बांग्लादेश का सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया है।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs MI: श्रेयस-हार्दिक पर BCCI का एक्शन, क्वालीफायर 2 में ये गलती पड़ गई भारी
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
34 mins agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
40 mins agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
1 hr agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
1 hr agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
2 hrs agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
4 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
5 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines