---विज्ञापन---

CWG 2026: बॉक्सिंग में भारत ने एक दिन में जीता चौथा गोल्ड मेडल, साक्षी और प्रिया ने किया बड़ा कारनामा

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में टीम इंडिया के बॉक्सर कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 1 अगस्त को 4 बॉक्सिंग गोल्ड मेडल जीत लिए हैं. अब साक्षी और प्रिया ने बड़ा गोल्ड जीतकर बड़ा कारनामा किया है.

---विज्ञापन---

Commonwealth Games 2026: भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 1 अगस्त को बहुत ही खास बना दिया है. इस दिन भारत ने अब तक 5 गोल्ड मेडल जीते हैं. जिसमें से 4 गोल्ड बॉक्सिंग से आए हैं. जहां पर पहले प्रीती पवार और जैस्मिन ने गोल्ड पर कब्जा जमाया. जिसके बाद अब साक्षी चौधरी और प्रिया घंघास ने भी बड़ा कारनामा करके भारत को गोल्ड मेडल दिला दिया है. इसी के साथ मेडल टैली में अब भारत के कुल 10 गोल्ड मेडल हो गए हैं.

साक्षी चौधरी ने भारत को दिलाया 9वां गोल्ड 

महिला 51 किलोग्राम वर्ग में भारत की साक्षी चौधरी की भिड़ंत फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की रूबी व्हाइट से हुई. जहां पर साक्षी ने पहले राउंड से ही अपना आक्रामक खेल दिखाया. जिसके कारण ही उन्होंने पहला राउंड आसानी से अपने नाम कर लिया. साक्षी ने दूसरे राउंड में भी अपना दबदबा बरकरार रखा. जिसके कारण ही  इंग्लैंड की रूबी व्हाइट तीसरे राउंड में आक्रामक होने की कोशिश करनी पड़ी.

---विज्ञापन---

ऐसे में साक्षी ने अपना दबदबा बनाया और में अंत में मुकाबला अपने कर लिया. इसी के साथ उन्होंने बॉक्सिंग में भारत को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया. साक्षी ने इस टूर्नामेंट से पहले भारत की शानदार बॉक्सर निखत जरीन को हराया था. जिसके कारण ही सभी की नजरें उनके ऊपर थी.

ये भी पढ़ें: CWG 2026: बॉक्सिंग में जैस्मीन और प्रीति ने जीता गोल्ड, भारत के खाते में अब तक 7 गोल्ड मेडल

---विज्ञापन---

प्रिया घंघास ने बॉक्सिंग में जीता चौथा गोल्ड 

साक्षी चौधरी के बाद प्रिया घंघास ने भी फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया. फाइनल मुकाबले में उनकी टक्कर कनाडा की मैरी-बाथौल अल-अहमदिएह से हुई. फाइनल मुकाबले के पहले राउंड में प्रिया को हार मिली थी. हालांकि दूसरे राउंड में उन्होंने धमाकेदार कमबैक किया और उसे जीत लिया. जिसके बाद महिला 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल के आखिरी राउंड में भी उनका दबदबा दिखा. इसी के साथ उन्होंने बॉक्सिंग में चौथा गोल्ड जिताया. इसी के साथ भारत के मेडल की गिनती अब 33 पार हो गई है. जिसमें 10 गोल्ड मेडल हैं. 

ये भी पढ़ें: CWG 2026: जदुमणि सिंह ने बॉक्सिंग में जीता सिल्वर, भारत की झोली में आया 28वां मेडल

---विज्ञापन---

First published on: Aug 01, 2026 09:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola