शतरंज ओलंपियाड में भारत के साथ बड़ी लापरवाही, होटल में कमरों के लिए करना पड़ा 5 घंटे का इंतजार

Chess Olympiad 2026: भारतीय पुरुष और महिला टीम शतरंज ओलंपियाड 2026 के लिए उज्बेकिस्तान के शहर समरकंद पहुंच चुकी है. हालांकि भारतीय खिलाड़ियों को होटल में कमरों के लिए काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी. करीब 5 घंटे बाद खिलाड़ियों को कमरे दिए गए, जिसके बाद बवाल मच गया है.

भारतीय चेस टीम/ Photo Credit: Praggnanandhaa/X

भारतीय चेस टीम/ Photo Credit: Praggnanandhaa/X

Chess Olympiad 2026: भारतीय टीम ने शतरंज ओलंपियाड के 46वें सीजन के लिए खूब तैयार की है. टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम मंगलवार को समरकंद पहुंच चुकी है. हालांकि यहां पर भारतीय टीम के साथ बहुत बड़ी लापरवाही हुई. टीम को होटल में कमरे नहीं मिले. टीम को कमरे मिलने के लिए घंटो इंताजर करना पड़ा. शतरंज ओलंपियाड की शुरुआत बुधवार 16 सितंबर से होनी है. लेकिन भारतीय टीम को एक दिन पहले ही होटल के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी. उज्बेकिस्तान के शहर समरकंद में शतरंज ओलंपियाड 16 से 27 सितंबर तक खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम से खासा उम्मीदें हैं.

विज्ञापन

5 घंटे तक करना पड़ा इंताजर

भारतीय टीम मंगलवार को शतरंज ओलंपियाड के लिए समरकंद पहुंची. पीटीआई के मुताबिक यहां भारतीय टीम को कमरे मिलने के लिए घंटो इंतजार करना पड़ा. करीब 5 घंटे बाद टीम इंडिया को कमरे मिले.

विज्ञापन

भारतीय पुरुष टीम के कप्तान ग्रैंडमास्टर श्रीनाथ नारायणन ने सोशल मीडिया पर टीम के इस गंभीर मुद्दे को सोशल मीडिया के जरिए उठाया.

उन्होंने लिखा ‘फिडे शतरंज 2026 ओलंपियाड में बेहद खराब अनुभव रहा है. टीम पांच घंटे पहले समरकंद हवाई अड्डे पर पहुंची थी. अभी तक टीम को कमरे आवंटित नहीं किए गए हैं और यह भी स्पष्ट नहीं है कि कमरे कब मिलेंगे.’’

विज्ञापन

इसके अलावा ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने भी इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाया और खराब सिस्टम से सवाल पूछे. उन्होने एक्स पर लिखा “समरकंद, उज्बेकिस्तान ओलंपियाड 2026 का बेहद खराब अनुभव. अब भी इंतजार कर रहे हैं.’’

ये भारतीय खिलाड़ी मौजूद

भारतीय पुरुष टीम में विश्व चैंपियन डी गुकेश, ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा, अर्जुन एरिगेसी, निहाल सरीन और गुजराती शामिल हैं, जिन्होंने अपने हालिया प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता है. इसके अलावा ग्रैंडमास्टर श्रीनाथ नारायणन टीम के कप्तान हैं.

विज्ञापन

महिला टीम की बात करें तो कोनेरू हम्पी, आर वैशाली, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल और सविता श्री बी शामिल हैं . टीम की कमान स्वयम्स मिश्रा के पास है.

बता दें कि भारतीय पुरुष टीम और भारतीय महिला टीम ने साल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था और पुरुष और महिला वर्ग का खिताब जीता था. इस बार भी इन खिलाड़ियों से खासा उम्मीदें हैं. फैंस कयास लगा रहे हैं कि भारतीय टीम और महिला टीम इस बार भी शानदार खेल दिखाएगी. सभी खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ समरकंद गए हैं. हालांकि पहले ही दिन ऐसी अजी घटना से खिलाड़ी थोड़ा निराश होंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ