Lionel Messi का बड़ा कारनामा, इंटर मियामी के लिए 'शतक' लगाने के साथ रिकॉर्ड 49वां खिताब जीतकर रचा इतिहास

Lionel Messi: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने बुधवार को मिशेलोब अल्ट्रा कैम्पियोन्स कप 2026 मुकाबले में एक गोल और एक असिस्ट कर इंटर मियामी को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इंटर मियामी ने क्रूज़ अज़ुल को 2-0 से हराकर यह खिताब जीता. इसी के साथ मेसी ने अपने करियर का रिकॉर्ड 49वां खिताब अपने नाम किया.

Lionel Messi

लियोनल मेसी ने जीता करियर का रिकॉर्ड 48वां खिताब (PIC Credit- ANI

Lionel Messi: फुटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी ने बुधवार, 16 सितंबर की रात अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली. मेसी ने रिकॉर्ड 49वां खिताब जीतकर अपने ही रिकॉर्ड को आगे बढ़ाते हुए नया इतिहास रच दिया है. मेसी की कप्तानी में इंटर मियामी ने क्रूज़ अज़ुल को 2-0 से हराकर मिशेलोब अल्ट्रा कैम्पियोन्स कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. मेजर लीग सॉकर और मैक्सिकन लीगा एमएक्स चैंपियन के बीच होने वाले इस मुकाबले में मेसी ने एक गोल दागा और एक गोल असिस्ट भी किया. इसी के साथ मेसी ने इंटर मियामी के लिए 100 गोल भी पूरे कर लिए.

विज्ञापन

मेसी ने इंटर मियामी के लिए पूरे किए 100 गोल

इंटर मियामी की इस खिताबी जीत में लियोनल मेसी की अहम भूमिका रही. मेसी ने मैच के 24वें मिनट में लुइस सुआरेज़ के असिस्ट पर हेडर से गोल किया और इंटर मियामी के लिए अपना 100वां गोल पूरा किया. इसी के साथ मेसी MLS के इतिहास में अपने क्लब के लिए सबसे तेज 100 गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए. इसके बाद उन्होंने कैसेमिरो के गोल में असिस्ट देकर टीम की 2-0 की जीत पक्की कर दी. क्रूज़ अज़ुल की टीम एक भी गोल करने सफल नहीं रही और इंटर मियामी ने 2026 मिशेलोब अल्ट्रा कैम्पियोन्स कप का खिताब अपने नाम किया.

विज्ञापन

बता दें कि, मेसी के इंटर मियामी में आने के बाद क्लब ने लगातार चार सीजन में ट्रॉफी जीती है. 2023 में दक्षिण फ्लोरिडा पहुंचने के बाद से मेसी की अगुवाई में क्लाब ने Leagues Cup, Supporters’ Shield, MLS Cup और Campeones Cup खिताब जीते हैं.

विज्ञापन

मेसी अपने शानदार करियर में जीत चुके हैं 49 खिताब

लियोनल मेसी अपने शानदार फुटबॉल करियर में अब तक रिकॉर्ड 49 खिताब जीत चुके हैं, जिसमें 48 ट्रॉफी और एक ओलंपिक मेडल शामिल हैं. मेसी फुटबॉल के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं. मेसी ने FC बार्सिलोना के साथ 10 LaLiga खिताब और 4 UEFA Champions League जीते हैं, जबकि पेरिस-सेंट-जर्मेन के साथ उन्होंने 2 Ligue 1 खिताब अपने नाम किए. वहीं, अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के साथ उन्होंने कतर में हुए 2022 FIFA World Cup और 2021 व 2024 Copa América खिताब जीते हैं. साथ ही वह एक U-20 World Cup और एक ओलंपिक मेडल भी अपने नाम कर चुके हैं.

इसके अलावा, उन्होंने अपने करियर में 8 Spanish Super Cup, 7 Copa del Rey, 3 UEFA Super Cup, 3 Club World Cup, 1 Finalissima, 1 French Super Cup, 1 Leagues Cup, 1 MLS Supporters’ Shield, 1 Eastern Conference Championship, 1 MLS Cup, 1 Campeones Cup जीते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए भारत आने से किया मना! दूसरे देश में खेलने का दिया ऑफर 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ