CWG 2026: जदुमणि सिंह ने बॉक्सिंग में जीता सिल्वर, भारत की झोली में आया 28वां मेडल

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 1 अगस्त को भारत ने बॉक्सिंग में लगातार 3 मेडल अपने नाम कर लिए हैं. अब जादुमणि सिंह ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है. भारत के खाते में अब 28 मेडल हो गए हैं.

Image Credit: X

Image Credit: X

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 10वें दिन कमाल कर दिया. भारत ने बॉक्सिंग में लगातार तीसरा मेडल जीता. इससे पहले प्रीति पवार ने महिलाओं की 54 किलो कैटेगरी में गोल्ड और जैस्मिन लेम्बोरिया ने 57 किलो कैटेगरी में गोल्ड जीता. अब पुरुष (55 किग्रा) कैटेगरी में जादुमणि सिंह ने सिल्वर मेडल जीत लिया है. भारत के खाते में अब 28 मेडल आ चुके हैं.

विज्ञापन

जे डिक्सन ने जीता गोल्ड

पुरुष 55 किग्रा बॉक्सिंग फाइनल में जदुमणि सिंह का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी जे डिक्सन से था. डिक्सन ने फाइनल में जदुमणि को हराया इस तरह उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा.

विज्ञापन

आखिरी राउंड में जदुमणि ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी और विरोधी पर लगातार पांच पंच बरसाए. मुकाबले के आखिरी दौर में दोनों बॉक्सरों के बीच शानदार खेल देखने को मिला. दोनों काफी आक्रामक नजर आए. जदुमणि ने लगातार पंच लगाकर वापसी की भरपूर कोशिश की. लेकिन उनके कई पंच सटीक निशाने पर नहीं लग पाए. इसके बाद जजों ने सर्वसम्मति से जे डिक्सन को विजेता करार दे दिया. ऐसे में जदुमणि को सिल्वर मेडल से ही सब्र करना पड़ा. भारत ने बॉक्सिंग में इस तरह 1 अगस्त को लगातार तीसरा मेडल जीता.

विज्ञापन

सेमीफाइनल में दिखाया था शानदार खेल

जदुमणि सिंह ने पुरुषों की 55 किग्रा के सेमीफाइनल में नामीबिया के हाओसेब फिलिप पुमुलो को एकतरफा हराया था. उन्होंने 5-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी और फाइनल का टिकट कटाया था.

इससे पहले जदुमणि ने जाम्बिया के मुक्केबाज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. उन्होंने इस मुकाबले में भी 5-0 से जीत दर्ज की थी. इसके अलावा राउंड ऑफ 16 में उनका सामना पाकिस्तान के सुमामा रहमान से हुआ था. उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी मुक्केबाज को चारों खाने चित कर दिया था. जदुमणि से गोल्ड मेडल की उम्मीद थी. लेकिन वह सिल्वर ही जीत पाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ