WI vs ENG: वेस्टइंडीज टीम में शामिल हुआ 6 फीट का घातक खिलाड़ी, अब इंग्लैंड के उड़ाएगा होश!

Obed McCoy: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज के चौथे और पांचवें मैच के लिए वेस्टइंडीज टीम में ओबैद मैकॉय को शामिल किया गया है।

Obed McCoy

Obed McCoy: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इंग्लैंड ने अब तक खेले गए 3 मैच को अपने नाम कर लिया है और सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। सीरीज का चौथा मैच 17 नवंबर को खेला जाएगा। बचे हुए 2 मैच के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने टीम में 6 फीट के तेज गेंदबाज ओबेद मैकॉय को जगह दी है।

विज्ञापन

ओबेद मैकॉय की हुई टीम में एंट्री

ओबेद मैकॉय को चौथे और पांचवें टी-20 मैच के लिए शामिल किया गया है। उन्हें मैथ्यू फोर्ड की जगह टीम में शामिल किया गया है। फोर्ड को तीसरे मैच से पहले अभ्यास के दौरान जांघ में खिंचाव आ गया था और वह आखिरी 2 मैच से बाहर हो गए हैं। ओबेद मैकॉय सीपीएल में चोटिल होने के बाद वेस्टइंडीज के लिए शुरुआती तीन मैच में उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए आखिरी मैच अफ्रीका के लिए खेला था। लेकिन अब उन्हें टीम में मौका मिल गया है। वहीं इंग्लैंड की बात करें तो उसने वेस्टइंडीज में टी-20 सीरीज जीतकर किसी भी प्रारूप में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है।

विज्ञापन

ओबेद मैकॉय का करियर

27 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओबेद मैकॉय ने साल 2018 में ही वेस्टइंडिज के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक अपने करियर में खेले गए 2 वनडे मैच में 4 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि 38 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 49 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 8.59 का रहा है। फर्स्ट क्लास में तेज गेंदबाज के नाम 6 विकेट हैं, जबकि 20 लिस्ट A मैच में इस खिलाड़ी ने 19 और 128 घरेलू टी-20 मैच में उनके नाम 161 विकेट दर्ज हैं।

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज टी20 टीम

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रॉस्टन चेस,ओबेद मैकॉय , शिमरोन हेटमायर, टेरेंस हिंड्स, शाई होप, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोटी, निकोलस पूरन, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर।

वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड का टी-20 दल

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), विल जैक्स, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, सैम करन, डैन मूसली, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, रेहान अहमद, साकिब महमूद, रीस टॉपले, माइकल-काइल पेपर, जॉर्डन कॉक्स, जॉन टर्नर , जाफर चौहान, आदिल रशीद।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ