---विज्ञापन---

खेल angle-right

SL vs NZ : न्यूजीलैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान, 1 साल बाद धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री

SL vs NZ Sri Lanka Announced Squad: न्यूजीलैंड के साथ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की 16 सदस्यीय टीम ऐलान हो चुका है। श्रीलंका टीम में एक धाकड़ खिलाड़ी की एक साल बाद एंट्री हुई है।

---विज्ञापन---

SL vs NZ Sri Lanka Announced Squad: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज होने वाली है। जिसके लिए न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका का दौरा करने वाली है। सीरीज का आगाज 18 सितंबर से होने जा रहा है। हाल ही में श्रीलंका की टीम इंग्लैंड में जाकर इंग्लिश टीम को टेस्ट मैच में हराकर आई है। जिसके बाद श्रीलंका टीम के हौसले बुलंद हैं। वहीं अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के साथ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका टीम में एक धाकड़ खिलाड़ी की लगभग एक साल के बाद वापसी हुई है।

ओशदा फर्नांडो टीम में शामिल

न्यूजीलैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए धाकड़ बल्लेबाज ओशदा फर्नांडो को श्रीलंका टीम का हिस्सा बनाया गया है। अब ओशदा फर्नांडो एक साल के बाद श्रीलंका टीम में वापसी कर रहे हैं। ओशदा फर्नांडो ने अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका के लिए मार्च 2023 में खेला था। लेकिन अब ये खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाल मचाने के लिए तैयार है। फर्नांडो ने श्रीलंका ‘ए’ और साउथ अफ्रीका ‘ए’ के बीच खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। इस मैच में उन्होंने 122 और 80 रनों की पारियां खेली थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट नहीं, इस युवा ने उड़ाई कंगारुओं की नींद, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भिड़ेंगे दोनों देश

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज में धनंजय डी सिल्वा श्रीलंका की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा दिमुथ करुणारत्ने, एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चांदीमल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी टीम में चुना गया है। वहीं पथुम निसांका, कामिंडु मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा जैसे युवा खिलाड़ियों पर भी भरोसा जताया गया है।

श्रीलंका की टेस्ट टीम इस प्रकार है

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल, कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, ओशदा फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, प्रभात जयसूर्या, रमेश मेंडिस, जेफरी वेंडरसे , मिलन रथनायके।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ये 3 अनकैप्ड खिलाड़ी RCB के टारगेट पर, एक तो दलीप ट्रॉफी का स्टार

First published on: Sep 16, 2024 12:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola