हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

VIDEO: मैदान पर भिड़ गए नितीश राणा और आयुष बदोनी, अंपायर ने मामला किया शांत

Nitish Rana: नितीश राणा और आयुष बदोनी के बीच मैदान पर जुबानी जंग हुई। अंपायर ने मामला शांत कराया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Nitish Rana: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली और उत्तर प्रदेश की टीमें आमने सामने थीं। टूर्नामेंट का क्वार्टरफाइनल मैच बेंगलुरु में खेला गया। इस मैच में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी नितीश राणा और आयुष बदोनी आपस में भिड़ गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राणा इससे पहले अपने जूनियर खिलाड़ी ऋतिक शौकीन के साथ भी भिड़ चुके हैं। फिलहाल राणा और आयुष बदोनी का मामला इस समय इंटरनेट पर तूल पकड़ रहा है।

बीच मैच में आयुष और राणा की भिड़ंत

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का क्वार्टरफाइनल मैच में जब यूपी की ओर से नितीश गेंदबाजी कर रहे थे, तब क्रीज पर बदोनी मौजूद थे। इस दौरान बदोनी ने गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला और नॉन स्ट्राइक पर पहुंच गए। इसके बाद नितीश और बदोनी में जुबानी जंग देखी गई। बाद में अंपायर ने मामला शांत करा दिया।

आपको बता दें कि नितीश पहले अपना घरेलू क्रिकेट दिल्ली के लिए ही खेलते थे। लेकिन साल 2023 में उन्होंने यूपी की ओर से खेलना शुरू कर दिया। नितीश इससे पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस के पूर्व फिरकी गेंदबाज ऋतिक शौकीन के साथ भी भिड़ चुके हैं। शौकीन भी अपना घरेलू क्रिकेट दिल्ली से ही खेलते हैं।

विज्ञापन

आईपीएल 2025 के लिए नितीश राणा को पंजाब किंग्स ने अपने दल का हिस्सा बनाया है, जबकि आयुष बदोनी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिटेन किया है। दोनों आईपीएल में भी अलग-अलग टीमों के लिए खेलेंगे।

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: एडिलेड में फ्लॉप शो के बाद तीसरे टेस्ट में इस नम्बर पर खेलेंगे रोहित शर्मा, हो गया कन्फर्म

विज्ञापन

दिल्ली ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री

दिल्ली ने यूपी को 19 रनों से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 193/9 रन बनाए थे। दिल्ली की ओर से प्रियांश आर्य ने 31 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा यश धुल ने 34 गेंदों में 42 रन बनाए थे। दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी ने 18 गेंदों में 25 रन बनाए थे।

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी 19.5 ओवर में 174/10 रन ही बना सकी। यूपी की ओर से आर्यन जुयाल ने 11 रन बनाए। जबकि कप्तान प्रियम गर्ग ने 34 गेंदो में 54 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा नितिश राणा ने 3 गेंदों में 2 रन बनाए। वहीं रिंकू सिंह भी खासा प्रभावित नहीं कर सके। उन्होंने 7 गेंदो में 10 रन बनाए। दिल्ली ने यूपी की हराकर सेमीफाइनल में एंट्री मार ली है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola