Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

ODI और T20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, 3 धाकड़ खिलाड़ियों की हुई वापसी

NZ vs BAN: न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी वनडे और टी20I सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. अच्छी बात यह है कि 3 धाकड़ खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जो पिछले कुछ समय से चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Mar 31, 2026 15:34
New Zealand Cricket Team
New Zealand Cricket Team

New Zealand ODI and T20 Squad For Bangladesh Tour: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इसी महीने के अंत में बांग्लादेश का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच 3-3 मैचों की ODI और T20I सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20I सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. सबसे बड़ी खबर यह है कि 3 धाकड़ खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जो पिछले कुछ समय से चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे. 17 अप्रैल से 2 मई तक चलने वाले इस दौरे पर दोनों सीरीज में कीवी टीम की कप्तानी टॉम लैथम संभालेंगे.

पेस तिकड़ी की हुई वापसी

बांग्लादेश दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टीम में तेज गेंदबाज मैट फिशर, विल ओ’रूर्क और ब्लेयर टिकनर की वापसी हुई है. ये तीनों काफी समय से इंजरी की वजह से बाहर थे. ओ’रूर्क अब पीठ की चोट से ठीक होकर ODI टीम में वापस आए हैं, जबकि फिशर को T20 टीम में जगह मिली है, और टिकनर भी टखने की चोट से उबरकर दोनों फॉर्मेट में शामिल हो गए हैं.
टीम के कोच रॉब वॉल्टर ने भी खिलाड़ियों की वापसी पर खुशी जताई. उनका कहना है कि खिलाड़ियों ने वापसी के लिए कड़ी मेहनत की है और लगातार क्रिकेट के इस दौर में मजबूत बेंच स्ट्रेंथ बहुत जरूरी है.

---विज्ञापन---

टॉम लैथम संभालेंगे कप्तानी

इस दौरे पर टीम की कप्तानी टॉम लैथम करेंगे, क्योंकि नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर IPL में मुंबई इंडियंस के साथ व्यस्त हैं. वहीं कुछ खिलाड़ी जैसे मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, क्रिश्चियन क्लार्क और बेन सियर्स, न्यूजीलैंड A टीम के साथ श्रीलंका दौरे के बाद सीधे इस टीम से जुड़ेंगे. वहीं, ऑफ स्पिन ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट की भी टीम में वापसी हुई है. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था और फोर्ड ट्रॉफी में अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया था. बता दें कि, न्यूजीलैंड की टीम 13 अप्रैल को बांग्लादेश के लिए रवाना होगी और पहला ODI मैच 17 अप्रैल से खेला जाएगा.

न्यूजीलैंड की ODI टीम

टॉम लैथम (कप्तान), मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, क्रिश्चियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, निक केली, जेडन लेनोक्स, हेनरी निकोल्स, विल ओ’रूर्के, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग.

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड की T20I टीम

टॉम लैथम (कप्तान), कैटेन क्लार्क, क्रिश्चियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, बेवन जैकब्स, निक केली, जेडन लेनोक्स, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: अब भी CSK के लिए धड़कता है रवींद्र जडेजा का दिल, फैंस को भावुक कर देंगी ये इमोशनल तस्वीरें

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड ODI सीरीज का शेड्यूल

मैचतारीखस्थान
पहला वनडे17 अप्रैलढाका
दूसरा वनडे20 अप्रैलढाका
तीसरा वनडे23 अप्रैलचटगांव

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड T20 सीरीज का शेड्यूल

मैचतारीखस्थान
पहला टी2027 अप्रैलचटगांव
दूसरा टी2029 अप्रैलचटगांव
तीसरा टी202 मईढाका

First published on: Mar 31, 2026 03:25 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.