India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच 22 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा. एशिया कप 2025 में ये पाकिस्तान के खिलाफ भारत की दूसरी भिड़ंत है. लीग स्टेज में भारत ने लगातार 3 मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया. अब भारत की नजरें सुपर 4 में शानदार प्रदर्शन करने पर हैं. भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन नजम सेठी ने अपने ही देश के खिलाड़ियों का सरेआम मजाक उड़ाया है. सेठी का बयान चर्चा में है.
पूर्व पीसीबी चीफ ने उड़ाया मजाक
एशिया कप 2025 के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम में मोटिवेशनल स्पीकर को शामिल किया गया है. इस विषय पर बात करते हुए नजम सेठी ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल समा टीवी पर कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में इसकी कोशिश (मनोचिकित्सक की नियुक्ति) की थी, लेकिन खिलाड़ी इस तरह की चीजों को स्वीकार नहीं करते हैं. इसकी वजह यह है कि हमारे यहां कल्चर में नहीं है कि आप थेरेपी में जाएं.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: महामुकाबले में पाकिस्तान करेगी मैच विनर खिलाड़ी को बाहर! जाने कैसी नजर आएंगी पाकिस्तान की प्लेइंग 11?
उन्होंने आगे कहा कि ये समझा जाता है कि हमारी बहुत बेइज्जती हो रही है कि साइकेट्रिस्ट के पास जाना है. यहां जब बात होती है साइकेट्रिस्ट की तो लोग कहते हैं कि पागल हो गया है, साइकेट्रिस्ट के पास ट्रीटमेंट चल रहा है. यहां मेंटल हेल्थ का ये मतलब है कि क्या आप पागल है या नहीं? लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि इनमें से ज्यादातर एक्सपर्ट विदेश से पढ़े-लिखे होते हैं. अंग्रेजी उनकी जुबान है. हमारे जो बेचारे बच्चे हैं, उनकी अंग्रेजी जुबान नहीं है. उन्हें पंजाबी या पश्तो में समझाना पड़ता है.’ उनका बैकग्राउंड, उनका क्लास या उचित शिक्षा की कमी एक अन्य मसला है. साइकेट्रिस्ट भी रातों रात उनको कुछ नहीं सिखा सकता.
पाकिस्तान पर दबाव
एशिया कप 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर काफी दबाव है. दरअसल भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से 14 सितंबर को खेले गए मुकाबले के बाद हैंडशेक नहीं किया था. भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सरेआम मैदान पर नजरअंदाज किया. इसके बाद पाकिस्तान की बेइज्जती पूरी दुनिया में हुई थी। ऐसे में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर काफी दबाव है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: महामुकाबले से पहले शुभमन गिल ने की खास तैयारी, पाकिस्तानी गेंदबाजों के उड़ाएंगे होश!
संबंधित खबरें
मुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
6 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
17 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
49 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
57 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
57 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines