Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IPL 2026 से पहले मां देवड़ी का आशीर्वाद लेने पहुंचे MS Dhoni, 700 साल पुराने चमत्कारी मंदीर में लगाई हाजिरी, VIDEO वायरल

MS Dhoni: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी जल्द ही आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. इससे पहले धोनी झारखंड के प्रसिद्ध मां देवड़ी के मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चाना की और माता रानी का आशीर्वाद लिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Feb 27, 2026 17:55
MS Dhoni
MS Dhoni

MS Dhoni Visits Maa Dewri Temple Before IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन के शुरू होने में अभी एक महीने से भी कम का वक्त बचा है और सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. वहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ‘थाला’ IPL के नए सीजन से पहले झारखंड के प्रसिद्ध मां देवड़ी के मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चाना की और माता रानी का आशीर्वाद लिया. इस मंदिर का इतिहास करीब 700 साल से भी ज्यादा पुराना है. धोनी के मंदिर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मां देवड़ी के मंदिर पहुंचे एमएस धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी इस वक्त अपने होम टाउन रांची में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. धोनी जल्द ही आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. इससे पहले धोनी शुक्रवार को रांची से लगभग 60 किलोमीटर दूर देवड़ी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चाना की. इस दौरान धोनी माथे पर टिका लगाए और हाथ में लाल चुनरी लिए दिखाई दिए. इससे पहले भी धोनी को कई बार इस मंदिर में दर्शन करते हुए देखा जा चुका है.

---विज्ञापन---

धोनी और मां देवड़ी मंदिर के बीच एक गहरा नाता है. कहा जाता है कि जब भी धोनी रांची में होते हैं, तो देवड़ी मां के दरबार में मत्था टेके बिना वहां से वापस नहीं लौटते. ऐसे में आईपीएल के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले धोनी एक बार फिर मां देवड़ी का आशीर्वाद लेने पहुंचे. धोनी की एक झलक पाने के लिए मंदिर के बाहर फैंस की भारी भीड़ भी जमा हो गई. धोनी के मंदिर पहुंचने की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

ये भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले इस मंदिर के दर्शन करेंगे गौतम गंभीर, क्या है हेड कोच का पूरा शेड्यूल?

700 साल पुराना है इतिहास

रांची के पास देवड़ी गांव में स्थिति मां देवड़ी मंदिर लगभग 700 साल से भी ज्यादा पुराना माना जाता है. इसके निर्माण का सही समय और निर्माण की विधि आज भी रहस्य बनी हुई है. इस प्राचीन मंदिर में श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं और ऐसी मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से यहां मां के दरबार में अपनी मनोकामना लेकर पहुंचता है, उसकी इच्छा अवश्य पूर्ण होती है. धोनी भी लगभग हर साल यहां दर्शन के लिए आते हैं.

IPL 2026 में खेलते नजर आएंगे धोनी

44 साल के धोनी एक बार फिर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी में खेलते नजर आएंगे. हाल ही में CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि धोनी IPL 2026 के लिए उपलब्ध रहेंगे. सीएसके ने धोनी को 4 करोड़ रुपये में एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया है. हालांकि, वह सभी 14 मैच न खेलें. वर्कलोड मैनेजमेंट और घुटने की समस्या के चलते वह कुछ मैचों में ही खेलते दिखाई दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में किस टीम से होगी भारत की भिड़ंत? जानें पूरा समीकरण

First published on: Feb 27, 2026 04:55 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.