ब्रायन बेनेट को लेकर रिपोर्टर हुआ कंफ्यूज, पूछा ऐसा सवाल, खुद जिम्बाब्वे के बल्लेबाज भी नहीं रोक पाए हंसी

Brian Bennett Post Match Press Conference: भारत के खिलाफ मैच में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 97 रनों की धमाकेदार पारी खेली. मुकाबले के बाद जब वो प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे, तब उनके साथ एक मजेदार वाक्या पेश आया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Brian Bennett (1)

Brian Bennett

Brian Bennett Corrected A Confused Journalist In The Press Conference: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भले ही टीम इंडिया ने 72 रनों से बड़ी जीत हासिल की लेकिन जिम्बाब्वे के बैटर ब्रायन बेनेट ने अपनी नाबाद पारी से हर किया का दिल जीत लिया. हालांकि इस मुकाबले के बाद जब वो प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए, तो वहां मौजूद एक पत्रकार उनके नाम को लेकर कंफ्यूज हो गया.

विज्ञापन

शतक से चूके बेनेट

इस मैच 257 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, जिम्बाब्वे ने बड़ी लड़ाई लड़ी लेकिन आखिर में 184/6 तक ही पहुंच पाई. ब्रायन बेनेट ने शानदार पारी खेली, सिर्फ 59 गेंदों पर 8 चौकों और 6छक्कों की मदद से 164.41 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 97 रन बनाए.

विज्ञापन

रिपोर्टर हुआ कंफ्यूज

जब वो शतक बनाने से चूक गए, तो एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि जिम्बाब्वे के बैट्समैन ने ब्रायन बेनेट को शतक क्यों नहीं बनाने दिया, क्योंकि वर्ल्ड कप का शतक हमेशा खास होता है. ऐसा लगा जैसे पत्रकार कन्फ्यूज थे, उन्हें ये नहीं पता था कि ये सवाल वो खुद बेनेट से पूछ रहे थे. जाहिर सी बात है कि रिपोर्ट को ये नहीं पता होगा कि उनके सामने बैठे हुए क्रिकेटर आखिर हैं कौन.

विज्ञापन

बेनेट ने दिया मजेदार जवाब

रिपोर्टर ने पूछा, ‘बेनेट के पास सेंचुरी बनाने का अच्छा मौका था. वर्ल्ड कप में सेंचुरी हमेशा खास होती है. आपके बैटर्स ने उन्हें शतक बनाने का मौका क्यों नहीं दिया?’ ये सवाल सुनकर बेनेट चौंक गए, उन्होंने पत्रकार की गलती सुधारते हुए कहा, ‘माफ कीजिएगा.. मैं बेनेट हूं,’ उनके जवाब को सुनकर प्रेस कॉन्फेंस हॉल में मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने पर मजबूर हो गए, जिससे ये वाक्या एक मजेदार मोमेंट में बदल गया. इस मजेदार घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ