---विज्ञापन---

खेल angle-right

अभिषेक शर्मा को स्लॉगर बोलने पर भड़के आर अश्विन, मोहम्मद आमिर को दिया करारा जवाब

R Ashwin vs Mohammad Amir: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इसके बाद आर अश्विन ने मोहम्मद आमिर को करारा जवाब दिया है.

---विज्ञापन---

R Ashwin vs Mohammad Amir: लगातार खराब प्रदर्शन के बाद आखिरकार अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली. वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा का ये पहला अर्धशतक था. इससे पहले अभिषेक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हैट्रिक गोल्डन डक पर भी आउट हो चुके हैं. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को कुछ दिन पहले स्लॉगर कहा था. अब अश्विन ने मोहम्मद आमिर को करारा जवाब दिया है.

आर अश्विन ने दिया करारा जवाब

आमिर को करारा जवाब देते हुए आर अश्विन ने अपने यू ट्यूब चैनल पर कहा “मोहम्मद आमिर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अभिषेक शर्मा को ‘स्लॉगर’ कहा है. मैं बस एक बात साफ करना चाहता हूं: आप उनके खेल के बारे में कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन वो ‘स्लॉगर’ नहीं हैं. आज क्रिकेट में उनका बैट स्विंग सबसे बेहतरीन में से एक है. हम सब जानते हैं कि युवराज सिंह उनके गुरु हैं.”

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा “शायद उनका बैट स्विंग उनसे भी बेहतर है. इससे बेहतर बैट स्विंग तो हो ही नहीं सकता. जब भी अभिषेक गेंद को हिट करते हैं, वह बहुत दूर जाती है. इसलिए लोग उन्हें स्लॉगर समझ लेते हैं. अभिषेक की एक ही गलती है कि वे हर गेंद पर आक्रामक शॉट लगाते हैं.”

ये भी पढ़िए- तूफानी हाफ सेंचुरी के बाद हार्दिक पांड्या ने किया रोमांटिक सेलिब्रेशन, गर्लफ्रेंड माहिका पर इस अंदाज में लुटाया प्यार

---विज्ञापन---

अभिषके शर्मा ने खेली थी 55 रनों की शानदार पारी

जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 4 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम किए. इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 15 रन बनाए थे, जबकि नीदरलैंड्स, पाकिस्तान और यूएसए के खिलाफ वह डक पर आउट हुए थे. बहरहाल अच्छी खबर ये है कि अभिषेक फॉर्म में लौट चुके हैं और अपने आलोचकों का मुंह बंद कर चुके हैं. भारत अपना आगामी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी. ये मैच सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से करो या मरो का है.

ये भी पढ़ें: पिता के निधन के बाद रिंकू सिंह नहीं खेलेंगे अगला मैच, BCCI ने जारी किया बड़ा अपडेट

---विज्ञापन---

First published on: Feb 27, 2026 04:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola