IND W vs AUS W: हरमनप्रीत कौर की पारी गई बेकार, जॉर्जिया वॉल के शतक से जीती ऑस्ट्रेलिया, सीरीज पर किया कब्जा

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 252 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 36.1 ओवर में ही आसानी से हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से इस वनडे सीरीज पर कब्जा भी जमा लिया है.

India W vs Australia W 2nd ODI

India W vs Australia W 2nd ODI

India W vs Australia W 2nd ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. शुक्रवार को सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया. होबार्ट के बेलरिव ओवल में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 251 रनों स्कोर खड़ा किया था.

विज्ञापन

जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 36.1 ओवर में ही 5 विकेट पर 252 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया. ऑस्ट्रेलिया की इस जीत की हीरो जॉर्जिया वॉल रहीं, जिन्होंने 82 गेंदों पर 101 रनों की शानदार शतकिय पारी खेली. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने इस तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहला वनडे 6 विकेट से जीता था.

विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर की पारी गई बेकार

इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने टीम इंडिया को दमदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की. मंधाना 37 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हो गईं. वहीं, नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरी जेमिमा रोड्रिग्स सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. इसके बाद प्रतिका भी 81 गेंदों में 6 चौकों के साथ 52 रन बनाकर आउट हो गईं और भारत की पारी लड़खड़ा गई.

दीप्ति शर्मा (1) और अमनजोत कौर (13) सस्त में आउट हो गई, जबकि ऋचा घोष (22), काशवी गौतम (25) और क्रांति गौड़ (19) जल्दी ही पवेलियन लौट गईं. हालांकि, कप्तान हरमनप्रीत कौर एक छोर पर टिकी रहीं और शानदार अर्धशतक जड़ा. हरमनप्रीत ने 70 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया. उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 251 रनों का स्कोर खड़ा किया. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड और अलाना किंग ने 2-2 विकेट चटकाए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पिता के निधन के बाद रिंकू सिंह नहीं खेलेंगे अगला मैच, BCCI ने जारी किया बड़ा अपडेट

जॉर्जिया वॉल ने जड़ा शानदार शतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान एलिसा हीली सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गईं. हालांकि, उनकी साथी ओपनर फोएबे लिचफील्ड और तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरीं जॉर्जिया वॉल ने पारी को संभाले रखा. दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 119 रनों की शानदार साझेदारी की और मैच को ऑस्ट्रेलिया की ओर मोड़ दिया. लिचफील्ड ने 62 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया. वहीं, जॉर्जिया ने शानदार शतक जड़ा और 82 गेंदों 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

आखिर में बेथ मूनी ने 31 रन, एनाबेल सदरलैंड ने 10 रन और एश्ले गार्डनर ने नााबद 19 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की जीत पक्की कर दी. जॉर्जिया के शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 252 रनों का लक्ष्य 36.1 ओवर में ही 9 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. भारत की ओर से काशवी गौतम और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट झटके. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने इस तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला 2 मार्च को होबार्ट के बेलरिव ओवल में खेला जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ