IND-W vs AUS-W: हरमनप्रीत कौर ने मानी गलती, इस वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ बुरा हाल, गंवानी पड़ी सीरीज

India Women vs Australia Women ODI Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज गंवा दी है. इसको लेकर इंडियन कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने बताया है कि आखिर उनकी टीम की तरफ से कहां कमी रह गई.

Harmanpreet Kaur

Harmanpreet Kaur

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने माना कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज़ में लगातार दूसरी हार की बड़ी वजह खराब बैटिंग. कंगारुओं ने 27 फरवरी को होबार्ट के मैदान में टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सीरीज़ अपने नाम कर ली.

विज्ञापन

हरमनप्रीत ने बताई गलती

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हरमनप्रीत कौर ने, ‘पक्का हमने आज अच्छी बैटिंग नहीं की… हम बोर्ड पर 300 रन बनाना चाहते थे. हमने फिर वही गलतियां कीं और विकेट गंवाए और हम बहुत सारे रन कम बना पाए.’ कप्तान के इस कबूलनामें के बाद ये तय है कि अगले मैच में भारतीय टीम अपने बल्लेबाजी को बेहतर बनाना चाहेगी.

विज्ञापन

बैटिंग में कहां रह गई कमी?

पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 251/9 रन बनाए. कैप्टन हरमनप्रीत ने 70 गेंदों पर 54 रन बनाकर टीम को लीड किया, जबकि ओपनर प्रतीक रावल ने 52 रन जोड़े. हालांकि रेगुलर इंटरवल पर विकेट गिरते रहे, जिससे इंडिया की मोमेंटम पर असर पड़ा. टीम अपने टारगेट 300 रन तक नहीं पहुंच पाई. ओवरऑल परफॉर्मेंस पर बात करते हुए हरमनप्रीत ने कहा, ‘पहले बैटिंग करें या बाद में, हमें बहुत अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी. पिछले 2 गेम में हमने अच्छी बैटिंग नहीं की और इसका हमें नुकसान हुआ. उम्मीद है कि अगले गेम में हम ऐसा करेंगे.’

विज्ञापन

गेंदबाजी भी रही नाकाम

गेंदबाजी की बात करें तो इंडियन वुमेंस इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर को रोकने में मुश्किल हुई. जॉर्जिया वोल ने 82 बॉल पर 101 रन बनाए, जबकि फिबी लिचफील्ड ने 80 रन बनाकर भार से गेम छीन लिया. ऑस्ट्रेलिया ने 36.1 ओवर में टारगेट चेज कर लिया. काश्वी गौतम और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि क्रांति गौड़ ने 1 विकेट हासिल किया. टीम इंडिया 1 मार्च को होबार्ट में होने वाले आखिरी वनडे मुकाबले को जीत के साथ पॉजिटिव नोट पर खत्म करना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ