हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

MS Dhoni और साक्षी ने खास अंदाज में सेलिब्रेट की Wedding Anniversary, सामने आया प्यारा Video

MS Dhoni Wedding Anniversary: एमएस धोनी और साक्षी आज अपनी शादी की 15वां सालगिरह मना रहे हैं। केक काटते हुए अब इन दोनों का एक प्यारा वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
ms dhoni

MS Dhoni Wedding Anniversary: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह आज अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मना रहे हैं। धोनी और साक्षी ने बड़े ही सरल तरीके से केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस धोनी और साक्षी को इस खास दिन पर अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं।

फैंस को पसंद आ रहा वीडियो

धोनी और साक्षी का केक काटते हुए वीडियो फैंस को काफी पंसद आर रहा है। फैंस इस वीडियो पर काफी प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो में धोनी और साक्षी के अलावा एक पालतू जानवर भी दिखाई दे रहा है। इस वीडियो पर अब फैंस तरह-तरह की कमेंट करके दोनों को बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- भारत लौटकर जमकर झूमे रोहित और सूर्यकुमार, यहां देखें डांस का मजेदार Video

साक्षी ने शेयर की खास पोस्ट

इस खान दिन के मौके पर साक्षी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके धोनी को खास अंदाज में बधाई दी। साक्षी ने अपनी और धोनी की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की है। जिनपर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन

साल 2010 में की थी शादी

एमएस धोनी और साक्षी की पहली मुलाकात एक होटल में हुई थी। इस होटल में साक्षी जॉब किया करती थी। इसके बाद इन दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। आखिर में साल 2010 में धोनी और साक्षी ने एक-दूसरे के साथ शादी कर ली थी। इन दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम जीवा है। धोनी और साक्षी साल 2015 में माता-पिता बने थे।

ये भी पढ़ें:- ट्रॉफी के साथ वतन लौटने के बाद अब आगे क्या? यहां देखें Team India का आज का पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट ने फ्लाइट में ऐसे मनाया था ट्रॉफी के साथ जश्न, सामने आया Video

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola