भारत लौटकर जमकर झूमे रोहित और सूर्यकुमार, यहां देखें डांस का मजेदार Video

Rohit Sharma Dance Video: विश्व कप ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम स्वदेश वापस लौट चुकी है। जहां टीम इंडिया का भव्य स्वागत किया गया। वहीं रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने होटल के बाहर पहुंचकर जमकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

rohit sharma

rohit sharma

Rohit Sharma Dance Video: भारतीय टीम विश्व कप ट्रॉफी के साथ वतन वापस लौटकर अब फैंस के साथ मिलकर भव्य जश्न मनाने वाली है। जिसकी शुरुआत हो चुकी है। भारतीय टीम लगभग सुबह 6 बजे दिल्ली एयर पोर्ट पहुंच चुकी थी, जिसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी 7 बजे के आस-पास होटल पहुंचने के लिए एयर पोर्ट से बाहर निकले।

विज्ञापन

जहां रोहित शर्मा ने ट्रॉफी को हवा में उठाकर फैंस को दिखा और फैंस सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। वहीं रोहित शर्मा की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। अब रोहित और सूर्यकुमार का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

जमकर थिरके रोहित-सूर्या

होटल के बाहर टीम इंडिया के खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को जमकर नाचते हुए भी देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। रोहित और सूर्यकुमार के देशी डांस ने फैंस का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

होटल के बाहर टीम इंडिया के स्वागत के लिए ढोल बजाए गए। बस से उतरने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ढोल की ताल पर डांस करना शुरू कर दिया था, इसके बाद सूर्या को देखकर रोहित शर्मा भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी डांस करना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन

मुंबई में होगा मेगा रोड शो

टीम इंडिया फिलहाल दिल्ली में मौजूद है। लगभग 11 बजे के आस-पास पीएम मोदी दिल्ली में ही टीम इंडिया के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद विश्व विजेता टीम मुंबई के लिए रवाना होगी। मुंबई में आज टीम इंडिया का मेगा रोड शो होगा। जिसमें फैंस सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ