Year Ender 2025: साल 2025 अब कुछ ही दिनों का मेहमान रह गया है. इस साल कई यादें बनीं. क्रिकेट साल 2025 में काफी यादगार रहा. वहीं क्रिकेटर के अलावा उनकी पत्नियों ने भी जलवा बिखेरा. साल 2025 में सबसे ज्यादा विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा गूगल पर सर्च की गईं. वह अकसर किंग कोहली को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर दिखती हैं. यहां हम उन 10 खिलाड़ियों की पत्नियों की बात कर रहे हैं, जिन्हें साल 2025 में सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया गया.
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा को गूगल पर सबसे ज्यादा बार साल 2025 में सर्च किया गया. वह अकसर मैदान पर विराट कोहली का समर्थन करते हुए नजर आती हैं. आईपीएल 2025 फाइनल के दौरान भी अनुष्का भावुक हो गई थीं.
रितिका सजदेह
दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह को सबसे ज्यादा बार गूगल पर सर्च किया गया. रितिका भी रोहित का सपोर्ट करने के लिए ज्यादातर मैदान पर ही नजर आती हैं.
साक्षी धोनी
साक्षी धोनी, ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ के साथ अपने काम और रांची के फार्महाउस में अपनी उपस्थिति के कारण चर्चा में रहती हैं. उन्हें साल 2025 में काफी सर्च किया गया.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: ‘मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए…’ 3 बोरी गेंहू बेचकर मैच देखने पहुंचे फैन, कोहरे ने तोड़ दिया दिल
रिवाबा जडेजा
रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा गुजरात सरकार में इस साल ही मंत्री बनी थीं. रिवाबा को भी इस साल गूगल पर काफी सर्च किया गया. वह राजनिति में काफी एक्टिव हैं.
ये भी पढ़ें: हुस्न की मल्लिका हैं जोश इंग्लिस की मंगेतर, अप्रैल में होगी शादी, IPL 2026 के लिए पोस्टपोन करेंगे हनीमून
अथिया शेट्टी
केएल राहुल की पत्नी आथिया शेट्टी को साल 2025 में काफी सर्च किया गया. वह पेशे से एक्ट्रेस हैं और बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
संजना गणेशन
जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन एक प्रमुख खेल प्रस्तोता और पत्रकार हैं. उन्हें आईसीसी टूर्नामेंट के दौरान एक प्रस्तोता के रूप में देखा जाता है. उन्हें भी इस गूगल पर खोजा गया.
ईशा नेगी
ऋषभ पंत का नाम ईशा नेगी के साथ जोड़ा जाता है. हालांकि दोनों ने इस रिश्ते पर कभी भी चुप्पी नहीं तोड़ी. इसके बावजूद भी उन्हें साल 2025 में सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया.
देविशा शेट्टी
सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी हमेशा उनके साथ नजर आती हैं. दोनों ने लव मैरिज शादी की है. सूर्या और देविशा की प्रेम कहानी कॉलेज के दिनों से साथ में हैं.
उत्कर्षा पवार
भारतीय स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की पत्नी उत्कर्षा पवार भी इस साल काफी चर्चा में रहीं. फैंस ने 2025 में उनके आंकड़ों और केमिस्ट्री के बारे में खूब सर्च किया. वह पेशे से क्रिकेटर हैं.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines