हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: कैच पकड़ने में CSK के खिलाड़ी सबसे आगे, टॉप-5 में 2 प्लेयर्स शामिल

IPL 2025 Chennai Super Kings: आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के दो खिलाड़ी सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाली टॉप-5 की लिस्ट में शामिल है। जिनमें से एक अभी भी सीएसके टीम का हिस्सा है।

विज्ञापन
Chennai Super Kings

IPL 2025 Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में एक है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। वहीं इस टीम और खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। वहीं आज हम इस टीम के उन दो खिलाड़ियों की बात करने वाले हैं। जिन्होंने आईपीएल इतिहास में काफी सारे कैच पकड़कर टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

टॉप-5 में शामिल ये 2 खिलाड़ी

आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स की फील्डिंग सबसे शानदार मानी जाती रही है। क्योंकि टीम में सुरेश रैना जैसा दुनिया का सबसे बेहतरीन फील्डर रह चुका है, वहीं दूसरी तरफ मौजूदा दौर के बेहतरीन फील्डरों में से रवींद्र जडेजा भी सीएसके टीम का हिस्सा है। कैच पकड़ने की लिस्ट में सीएसके के ये दो खिलाड़ी टॉप-5 की लिस्ट में आजे हैं। सुरेश रैना ने साल 2008 से 2021 तक आईपीएल में धमाल मचाया। इस दौरान उन्होंने 109 कैच पकड़े।  कैच पकड़ने के मामले में सुरेश रैना दूसरे नंबर पर आते हैं।

इसके अलावा रवींद्र जडेजा का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है। जडेजा ने अभी तक आईपीएल में 103 कैच पकड़े हैं। जहां सुरेश रैना पहले ही आईपीएल से भी संन्यास ले चुके हैं। तो वहीं जडेजा अभी भी सीएसके का हिस्सा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से जडेजा को रिटेन करने के लिए तैयार है। जडेजा सीएसक की पहली रिटेंशन लिस्ट में शामिल है, ऐसे में सीएसके उनको 18 करोड़ रुपये में रिटेन कर सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें;- VIDEO: CSK की रिटेंशन लिस्ट पर बड़ा अपडेट, 4 खिलाड़ियों के नाम लगभग पक्के!

इस खिलाड़ी ने पकड़े सबसे ज्यादा कैच

कैच पकड़ने के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का नाम सबसे पहले आता है। आईपीएल की शुरुआत से ही कोहली आरसीबी के लिए खेलते हुए आ रहे हैं, हालांकि अभी तक आरसीबी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। लेकिन कैच पकड़ने के मामले में कोहली सबसे आगे हैं। आईपीएल में विराट ने अभी तक 114 कैच पकड़े हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें;- क्रिकेट इतिहास के इस रिकॉर्ड को तोड़ने में छूट गए सभी टीमों के पसीने, 2 खिलाड़ियों ने किया था बड़ा कारनामा

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola