csk

VIDEO: CSK की रिटेंशन लिस्ट पर बड़ा अपडेट, 4 खिलाड़ियों के नाम लगभग पक्के!

Chennai Super Kings Retention List 2025: चेन्नई सुपर किंग्स की रिटेंशन लिस्ट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। सीएसके ने अपने उन 4 बड़े खिलाड़ियों को चुन लिया है जिसको वे रिटेन कर सकते हैं।

Chennai Super Kings Retention List 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले फैंस की नजरें सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट पर बनी हुई है। बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजियों को 31 अक्टूबर तक अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करने का समय दिया है। वहीं अब चेन्नई सुपर किंग्स की रिटेंशन लिस्ट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसके अलावा पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर भी रिपोर्ट सामने आई थी कि धोनी एक बार फिर से आईपीएल खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक सीएसके ने अपने उन 4 बड़े खिलाड़ियों को चुन लिया है जिसको वे रिटेन कर सकते हैं। जिसमें सबसे पहला नाम स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का निकलकर आ रहा है। जडेजा को सीएसके 18 करोड़ में रिटेन कर सकती है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर कप्तान रुतुराज गायकावड़ हैं, तीसरे रिटेंशन में मथिशा पथिराना और चौथे में अनकैप्ड प्लेयर के रूप में एमएस धोनी का चुना है।

विज्ञापन

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ