Mohsin Khan Dhoni: अगर आप भी आईपीएल के फैन हैं या फिर इस लीग के मैचों में दिलचस्पी रखते हैं, तो आपने भी मोहसिन खान का नाम जरूर सुना होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए मोहसिन ने टीम को अपनी धारदार गेंदबाजी के बूते कई मैचों में जीत दिलाई है। माना जा रहा है आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले भी लखनऊ मोहसिन को रिटेन करने का मन बना रही है। इस बीच, मोहसिन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह एमएस धोनी के काफी बड़े फैन हैं और उनको अपना आदर्श मानते हैं। मगर चौंकाने वाली बात यह है कि मोहसिन आजतक धोनी से बात नहीं कर सके हैं। इसके पीछे की वजह का खुलासा खुद युवा फास्ट बॉलर ने किया है।
क्यों नहीं करते धोनी से बात?
मोहसिन खान ने एक पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए धोनी के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर की। उन्होंने कहा, “धोनी भाई मेरे आदर्श हैं। वो जो छक्के अंत में जाकर मारते हैं वो काबिले-तारीफ है। मैं 13 या 14 साल का था जब धोनी ने 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में वो सिक्स लगाया था। उन्होंने जैसे ही सिक्स जड़ा था ऐसे लगा था कि हर तरफ दीवाली सेलिब्रेशन शुरू हो गया था। मैं उनको दूर से देखकर ही खुश रहता हूं। मैं उनसे सामने से बात नहीं कर पाता हूं, लेकिन उन्हें देखकर काफी खुशी मिलती है।” हालांकि, मोहसिन के लिए आईपीएल 2024 इतना यादगार नहीं गुजरा था। 9 मैचों में मोहसिन सिर्फ 10 विकेट निकाल सके थे और उनका इकॉनमी 10 से ऊपर का रहा था।
आईपीएल 2025 खेलेंगे धोनी?
एमएस धोनी ने हाल ही में एक इवेंट में इशारों-इशारों में यह बात बताई कि वह अभी अपने क्रिकेट का लुत्फ उठाना चाहते हैं। माही का कहना था, “मैं क्रिकेट में अपने आखिरी कुछ साल एन्जॉय करना चाहता हूं। मैं खेल पाऊंगा। हम अपने बचपन में शाम को चार बजे बाहर निकल जाया करते थे और गेम को एन्जॉय करते थे। हालांकि, जब आप प्रोफेशनल स्पोर्ट्स खेलते हैं तो क्रिकेट को गेम की तरह एन्जॉय करना मुश्किल हो जाता है। मैं बस यही करना चाहता हूं।”
किन प्लेयर्स को रिटेन करेगी CSK
रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे और एमएस धोनी को रिटेन करना चाहती है। नए नियमों के हिसाब से पांच साल से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर होने की वजह से माही इस बार अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर नजर आएंगे। ऋतुराज की कैप्टेंसी में चेन्नई की टीम का प्रदर्शन मिलाजुला रहा था। टीम ने आईपीएल 2024 में खेले 14 मैचों में से सात में जीत दर्ज की थी, जबकि इतने ही मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी।
संबंधित खबरें
रोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
3 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
32 mins ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
55 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
1 hr agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines