हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'सर, हम तो पैदा भी नहीं हुए थे…', मोहम्मद सिराज ने सैयद किरमानी से क्यों कहा ऐसा?

Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज ने 1983 विश्व कप विजेता सैयद किरमानी की तारीफ की है। सिराज हैदराबाद में आयोजित एक इवेंट में शामिल हुए थे।

विज्ञापन

Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। सिराज लगातार भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हैदराबाद में आयोजित हुए सैयद किरमानी की आत्मकथा स्टम्प्ड, लाइफ बिहाइंड एंड बियॉन्ड द ट्वेंटी-टू यार्ड्स’ इवेंट के दौरान मोहम्मद सिराज ने सैयद किरमानी की प्रशंसा की।

सिराज ने की तारीफ

सैयद किरमानी की किताब को लेकर आयोजित हुए इवेंट में मोहम्मद सिराज ने कहा कि सर, जब आपने 1983 का विश्व कप जीता था, तब हम पैदा भी नहीं हुए थे। यह आपकी एक प्रेरक और प्रेरणादायक कहानी रही है। मैंने कई खिलाड़ियों से सुना है कि विकेट के पीछे आपकी सजगता शानदार थी। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सब कुछ के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। इसके बाद किरमानी ने मोहम्मद सिराज के हालिया प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि आपने वाकई बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। मेरी तरफ से आपको बधाई। आपने अपने उत्साह से देश का नाम रोशन किया है। दिल से निकली आक्रामकता से। मैं आपकी सफलता की कामना करता हूं। बता दें कि यह किताब पाठकों को किरमानी के शानदार क्रिकेट करियर और मैदान से परे उनके जीवन के बारे में बहुत कुछ बयां करती है।

चर्चा में सिराज

सिराज ने इंग्लैंड दौरे पर 23 विकेट झटके थे। उन्होंने ओवल में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच की पहला पारी में 4 और दूसरी पारी में 5 विकेट अपने नाम किए थे। पांचवें मैच के आखिरी दिन सिराज ने 3 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम रोल प्ले किया था। इसके अलावा उन्होंने दूसरे मैच की पहली पारी में 6 विकेट भी लिए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें