Mohammed Shami Daughter Birthday: भारतीय स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद इन दिनों टीम इंडिया से दूर चल रहे थे। रेडबॉल क्रिकेट में तो शमी कई सालों से नहीं खेले हैं, वहीं आईपीएल 2025 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और उनकी फिटनेस भी उस तरह की नहीं दिख रही थी, जिसके चलते शमी को इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया। वहीं लंबे समय से अपनी बेटी से दूर चल रहे मोहम्मद शमी ने आज उसके जन्मदिन पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।
बेटी के बर्थडे पर शमी का इमोशनल पोस्ट
मोहम्मद शमी की बेटी आयरा शमी आज अपना 10वां जन्मदिन मना रही है। हालांकि इस मौके पर शमी अपनी बेटी के साथ नहीं है क्योंकि उनकी पत्नी और बेटी क्रिकेटर से अलग रहते हैं। हालांकि बेटी को याद करते हुए शमी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है।
बेटी को बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए शमी ने लिखा “प्यारी बेटी मुझे आज भी वो सारी रातें याद हैं जब हम जागते रहे, हंसते रहे और तुम्हार डांस। यकीन नहीं होता तुम इतनी जल्दी बड़ी हो रही हो, मैं बस तुम्हारे लिए जीवन में अच्छी चीजें चाहता हूं। भगवान तुम्हें आज और हमेशा खुश और सेहतमंद रखे। हैप्पी बर्थडे..”
7 साल से शमी से दूर रह रही उनकी पत्नी और बेटी
मोहम्मद शमी ने साल 2014 में हसीन जहां से शादी की थी। इसके बाद साल 2015 में हसीन जहां ने बेटी को जन्म दिया। इसके कुछ सालों तक सब सही चला और फिर हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर यौन शोषण और मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके चलते शमी को कोर्ट के भी चक्कर कांटने पड़े थे। साल 2018 में शमी और हसीन एक-दूसरे से अलग हो गए थे, हालांकि इन दोनों का अभी तक तलाक नहीं हुआ है। हाल ही में कुछ दिन पहले कोलकाता हाईकोर्ट ने शमी को अपनी वाइफ और बेटी के लिए 4 लाख का गुजारा भत्ता देने के आदेश भी दिए थे।
ये भी पढ़ें:- बैंगलोर भगदड़ में कर्नाटक सरकार ने विराट कोहली को बताया जिम्मेदार, हाईकोर्ट को सौंपी रिपोर्ट
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
1 hr agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
2 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines