हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

SRH vs PBKS: मोहम्मद शमी के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, पंजाब किंग्स के आगे तेज गेंदबाज का सरेंडर

Mohammed Shami: पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने मोहम्मद शमी की जमकर धुनाई की। शमी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

विज्ञापन

Mohammed Shami: 12 अप्रैल को खेले जा रहे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीमें आमने सामने हैं। इस मैच में पंजाब के बल्लेबाजों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जलवा बिखेरा। पंजाब की ओर से प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर और मार्कस स्टोयनिस ने कमाल कर दिया। इन खिलाड़ियों ने मिलकर मोहम्मद शमी की जमकर धुनाई कर दी। उनका नाम शर्मनाक लिस्ट में शामिल हो गया।

मोहम्मद शमी के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

दरअसल आईपीएल इतिहास में मोहम्मद शमी सबसे महंगा स्पेल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में 75 रन खर्च किए थे। इस दौरान उनके नाम एक भी सफलता हाथ नहीं लगी। शमी, जोफ्रा आर्चर के बाद आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। आर्चर ने आईपीएल में अपने स्पेल में 76 रन खर्च किए थे। हालांकि अब इस लिस्ट में शमी का भी नाम जुट गया है।

शमी ने पहला ओवर हैदराबाद की ओर से फेंका था। उन्होंने पहले ओवर में 14 रन खर्च किए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे ओवर में 23 रन खर्च किए थे। वहीं शमी ने तीसरे ओवर में 11 रन खर्च किए थे। वहीं आखिरी ओवर में शमी ने 27 रन दिए। आखिरी ओवर में मार्कस स्टोयनिस ने शमी को लगातार 4 गेंदों में 4 छक्के भी जड़े थे।

विज्ञापन

आईपीएल में सबसे महंगे स्पेल फेंकने वाले गेंदबाज

क्रमांक गेंदबाज आंकड़े टीम विपक्षी टीम स्थान वर्ष
1 जोफ्रा आर्चर 0/76 राजस्थान रॉयल्स (RR) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हैदराबाद 2025
2 मोहम्मद शमी* 0/75 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पंजाब किंग्स (PBKS) हैदराबाद 2025
3 मोहित शर्मा 0/73 गुजरात टाइटंस (GT) दिल्ली कैपिटल्स (DC) दिल्ली 2024
4 बेसिल थम्पी 0/70 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बेंगलुरु 2018
5 यश दयाल 0/69 गुजरात टाइटंस (GT) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अहमदाबाद 2023

आईपीएल में पीबीकेएस के लिए हाईएस्ट टोटल

क्रमांक स्कोर विपक्षी टीम स्थान वर्ष
1 262/2 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) कोलकाता 2024
2 245/6 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हैदराबाद 2025*
3 243/5 गुजरात टाइटंस (GT) अहमदाबाद 2025
4 232/2 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) धर्मशाला 2011
5 231/4 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) कटक 2014

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola