Mitchell Starc withdraws From Champions Trophy: पाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज होने में अब बस चंद दिन बचे हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं, जहां एक के बाद एक कई खिलाड़ी बाहर हो रहे हैं। इसमें अब ताजा नाम दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का भी जुड़ गया है, जिन्होंने निजी कारणों की वजह से इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। स्टार्क का बाहर होना कंगारू टीम के लिए सदमे से कम नहीं है। कई खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद 2023 में वर्ल्ड कप अपने नाम करने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम अब काफी कमजोर नजर आ रही है।
चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद अब तक स्टार्क की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। स्टार्क बेशक व्यक्तिगत कारणों की वजह से टूर्नामेंट से हटे हों, लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि पाकिस्तान में क्रिकेट खेलना सेफ नहीं है और इसी वजह से वो टूर्नामेंट से हटे हैं। एक नजर फैंस के रिएक्शंस पर।
यह भी पढ़ें: CT 2025: ऑस्ट्रेलिया की बदल गई आधी टीम, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मिला नया कप्तान
पाकिस्तान में ऐसा है स्टार्क का रिकॉर्ड
कंगारू तेज गेंदबाज स्टार्क ने पाकिस्तान में अब तक सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही खेला है। उन्होंने भारत के इस पड़ोसी देश में तीन टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8 विकेट झटके हैं। ओवरऑल स्टार्क ने पाकिस्तान के खिलाफ 14 टेस्ट खेले हैं और 54 विकेट झटके हैं। बात करें वनडे की तो इस तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ 13 मैचों में 27 विकेट लिए हैं। स्टार्क ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ नौ मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं।
स्टार्क को मिला अपने बोर्ड से समर्थन
स्टार्क के इस फैसले का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जमकर समर्थन किया है। बोर्ड ने कहा, ‘हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं। स्टार्क ने चोट के बावजूद कई बार देश को प्राथमिकता दी है। उनका ना होना हमारे लिए बहुत बड़ा झटका है, लेकिन इससे किसी दूसरे खिलाड़ी को भी प्रभावित करने का मौका मिलता है।’
यह भी पढ़ें: जिसने श्रीलंका से सीरीज जिताई, अब उसकी ही आफत आई, बुरी तरह फंसा कंगारू खिलाड़ी
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines