---विज्ञापन---

खेल

IPL 2026: 16344 करोड़ रुपये लगी RCB की बोली, इस विदेशी टीम के मालिक ने लगाई कीमत

IPL 2026 RCB sale: आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी को नया मालिक मिल जाएगा. टीम बिकने के लिए तैयार है. आरसीबी की कीमत अब सातवें आसमान पर है. करीब 16 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा आरसीबी की बोली पहुंच गई है.

Author Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 20, 2026 23:08

IPL 2026 RCB Sale: आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी को नया मालिक मिल जाएगा. साल 2025 का खिताब अपने नाम करने वाली आरसीबी पूरी तरह से बिकने के लिए तैयार है. आरसीबी की कीमत अब हजारों करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. अब विदेशी टीम के मालिक ने इस फ्रेंचाइजी पर दिलचस्पी दिखाई है.

लगभग 16 हजार करोड़ रुपये की लगी कीमत

आरसीबी की कीमत करीब 16 हजार हजार करोड़ तक पहुंच गई है. खबरों के अनुसार, मैनचेस्टर यूनाइटेड के को-ओनर एवराम ग्लेजर ने भी आरसीबी में दिलचस्पी दिखाई है. इससे पहले ललित मोदी ने भी दावा करते हुए बताया था कि आरसीबी की कीमत करीब 16 हजार करोड़ तक पहुंच गई है. मैनचेस्टर यूनाइटेड के को-ओनर एवराम ग्लेजर आरसीबी के मालिक बनना चाहते हैं.

---विज्ञापन---

आईपीएल 2025 का जीता खिताब

साल 2008 से आरसीबी आईपीएल का हिस्सा है. हालांकि टीम ने साल 2024 तक एक भी खिताब अपने नाम नहीं किया था. विराट कोहली ने भी कई सालों तक इस टीम की कमान संभाली, लेकिन वह कप्तान के तौर पर एक भी खिताब नहीं जीता सके. हालांकि अब साल 2025 में रजत पाटीदार ने टीम को पहला खिताब जिताया था. फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर आरसीबी ने अपना पहला खिताब जीता था. हालांकि इस फ्रेंचाइजी का फैन बेस तगड़ा है. इसलिए दुनिया की नजरें आरसीबी पर टिकी हुई हैं.

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: सुपर 8 से पहले कैसा है पॉइंटस टेबल का हाल? भारत-समेत जिम्बाब्वे टॉप पर

---विज्ञापन---

RCB का IPL 2026 के लिए पूरा स्क्वाड

बल्लेबाज: विराट कोहली, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा।

विकेटकीपर: फिल साल्ट, जितेश शर्मा.

ऑलराउंडर: लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह.

तेज गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, रसीख सलाम, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह।

स्पिनर: सुयश शर्मा, मोहित राठी.

First published on: Feb 20, 2026 11:08 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.