Mahendra Singh Dhoni Viral Photo: महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। पूरे देश में उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में वो अपने दोस्तों के साथ ढाबे पर बैठ कर पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो में दावा किया जा रहा है कि इस वीकेंड पर महेंद्र सिंह धोनी अपने दोस्तों के साथ ढाबे पर पहुंचे थे। इस दौरान वो पूरे देसी अवतार में नजर आ रहे थे। इस फोटो में धोनी के साथ कुल 14 लोग हैं।
फैन के साथ क्लिक कराई सेल्फी
धोनी ने अपनी इस ढाबे पार्टी के दौरान एक छोटे बच्चे के साथ सेल्फी भी ली। धोनी इससे पहले भाई कई बार ऐसा कर चुके हैं। फैंस भी धोनी की इन फोटोज को पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले धोनी अनंत अंबानी की शादी में नजर आए थे। इस दौरान उनके साथ साक्षी और उनकी बेटी जीवा भी थी।
ये भी पढ़ें: Video: विनेश फोगाट की अपील पर CAS के 24 पन्नों में क्या? गिनाई हैरान करने वाली वजह
धोनी को पसंद हैं देसी अवतार
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अपने रांची वाले घर में ज्यादातर समय रहते हैं। इस दौरान उन्हें अपने फॉर्म हाउस पर खेती करना पसंद हैं। इसके अलावा वो अपने कुत्तों के साथ खेलते हुए नजर आते हैं। धोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी बार अपने कुत्तों के साथ खेलते हुए वीडियो को शेयर किया है।
आईपीएल फ्यूचर को लेकर संशय बरकरार
धोनी के आईपीएल फ्यूचर को लेकर अभी भी संशय बरकरार है। धोनी ने भी अभी तक आईपीएल से संन्यास का ऐलान नहीं किया है। उनके फ्यूचर कोCSK टीम मैनेजमेंट ने भी कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि उन्होंने कहा है कि उम्मीद है कि धोनी अगले सीजन में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसे में फैंस एक बार फिर से यही उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी फिर से येलो जर्सी में नजर आ जाएं ।
ये भी पढ़ें: स्टेज पर बेहोश हुईं विनेश, परेशान हुए बजरंग और ताऊ महावीर फोगाट; देखें Video
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
20 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines