हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सैम करन की गेंद पर बल्लेबाज का अजीबोगरीब शॉट, गली क्रिकेट अंदाज में मारा जोरदार छक्का, वीडियो वायरल

Luke Holman: मिडिलसेक्स के बल्लेबाज  ल्यूक होलमैन ने सैम करन के खिलाफ एक अनोखा शॉट खेलकर छक्का बटोर लिया। अब इस शॉट की चर्चा क्रिकेट के गलियारों में तेजी के साथ हो रही है।

विज्ञापन

Luke Holman: इंग्लैंड में चल रही विटालिटी ब्लास्ट मेंस टी20 का रोमांच जारी है। आए दिन रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। 16 जुलाई को सरे और मिडिलसेक्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मुकाबले की दूसरी पारी के दौरान मिडिलसेक्स के बल्लेबाज ल्यूक होलमैन ने अजीबोगरीब शॉट खेलकर महफिल लूट ली। उन्होंने गली क्रिकेट अंदाज में छक्का जड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।

ल्यूक होलमैन का अनोखा छक्का

सरे की ओर से 19वां ओवर फेंकने आए सैम करन की गेंद पर ल्यूक होलमैन ने अजब गजब अंदाज में छक्का जड़ा। दरअसल, ल्यूक होलमैन क्रीज पर थे। वह गेंद रिलीज होने से पहले रिवर्स स्वीप शॉट खेलने के लिए तैयार हो गए। ये देखकर सैम ने धीमी गेंद फेंकी। लेकिन इस गेंद का जवाब भी होलमैन के पास था। उन्होंने रिवर्स स्विप पोजिशन को तुरंत चेंज किया और फाइन लेग की दिशा में शॉट खेलकर छक्का बटोर लिया। उनका ये शॉट देखकर सभी खिलाड़ी हक्का बक्का रह गए। अपने शॉट पर खुद होलमैन को भी हंसी आ गई। इस पूरे मामले का वीडियो यहां देखा जा सकता है।

विज्ञापन

सरे ने जीता मुकाबला

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी सरे ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए थे। सरे के लिए विल जैक्स ने 36 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं टॉम करन ने भी 22 गेंदों में 47 रन जोड़े, जिसके जवाब में मिडिलसेक्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन ही बना पाई और सरे ने 8 रनों से जीत हासिल करते हुए अपने कांरवां को आगे बढ़ाया। होलमैन ने इस मैच में 14 गेंदों में 32 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का भी जड़ा। उनका स्ट्राइक रेट 228.57 का रहा।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola