IPL 2025 Replacement: एक हफ्ते के ब्रेक के बाद आईपीएल 2025 का रोमांच फिर से 17 मई से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले तीन बड़ी टीमों ने अपने इंजर्ड प्लेयर्स के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। पंजाब किंग्स की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह पर टीम ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को शामिल किया है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के फास्ट बॉलर मयंक यादव एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। मयंक की जगह पर लखनऊ ने विलियम ओरूर्के को अपनी टीम से जोड़ा है।
लॉकी की जगह जेमिसन की एंट्री
पंजाब किंग्स के खेमे में बड़ा बदलाव हुआ है। चोटिल लॉकी फर्ग्यूसन अब पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह पर पंजाब ने न्यूजीलैंड के फास्ट बॉलर काइल जेमिसन को अपनी टीम में शामिल किया है। जेमिसन आईपीएल में पहले भी खेल चुके हैं। जेमिसन साल 2021 में आरसीबी का हिस्सा रहे थे। उन्होंने 9 मैचों में कुल 9 विकेट निकाले थे। जेमिसन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 15 करोड़ रुपये की बोली लगाते हुए खरीदा था। हालांकि, इस सीजन पंजाब ने उन्हें 2 करोड़ रुपये खर्च करते हुए टीम में शामिल किया है।
बटलर की जगह लेंगे कुशल मेंडिस
गुजरात टाइटंस के खेमे में श्रीलंका के बैटर की एंट्री होगी। दरअसल, 26 मई के बाद गुजरात को जोस बटलर की सुविधा नहीं मिल पाएगी। बटलर के रिप्लेसमेंट के तौर पर गुजरात ने कुशल मेंडिस को टीम से जोड़ा है। मेंडिस को गुजरात ने 75 लाख रुपये खर्च करते हुए टीम से जोड़ा है। मेंडिस बटलर के ना होने पर नंबर तीन की बैटिंग पोजिशन पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
मयंक फिर बाहर
मयंक यादव एक बार फिर इंजरी की वजह से बाहर हो गए हैं। मंयक आईपीएल 2025 में अब खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। मयंक की जगह पर विलियम ओरूर्के लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे में शामिल होंगे। ओरूर्के को 3 करोड़ रुपये में लखनऊ ने अपनी टीम से जोड़ा है।
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
59 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines