Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद शादी करेंगे कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त संग लेंगे सात फेरे

Kuldeep Yadav Will Marry: भारत के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव इसी महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. विश्व कप 2026 जीतने के बाद कुलदीप अपनी बचपन की दोस्त से शादी रचाएंगे. कुलदीप की शादी मसूरी में होगी, जबकि रिसेप्शन लखनऊ में होगा.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Mar 10, 2026 17:34

Kuldeep Yadav Will Marry: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया. कुलदीप यादव भी भारतीय स्क्वाड का हिस्सा थे. उन्हें केवल पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला. अब कुलदीप यादव वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. वह बचपन की दोस्त से शादी रचाएंगे. जिसकी तारीख सामने आई है.

14 मार्च को लेंगे सात फेरे

कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी के एक रिसॉर्ट में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से शादी करने जा रहे हैं. शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन होगा. कुलदीप यादव और वंशिका ने पिछले साल ही सगाई रचाई थी. वंशिका एलआईसी में काम करती हैं. कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शादी का निमंत्रण भी दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुलदीप ने नवंबर 2025 में होने वाली अपनी शादी को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को लेकर टाल दिया था. हालांकि अब स्टार क्रिकेटर वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद दुल्हा बनने के लिए तैयार है. शादी के बाद कुलदीप आईपीएल 2026 में भाग लेंगे. वह दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलेंगे. दिल्ली ने उन्हें रिटेन किया था.

---विज्ञापन---

पाकिस्तान के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन

कुलदीप यादव ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में लीग स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने किफायती गेंदबाजी की और 3 ओवर में 14 रन खर्च कर 1 विकेट अपने नाम किया. भारतीय टीम ने 61 रनों से पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की थी. कुलदीप के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने भारत के लिए 17 टेस्ट मैचों में 76 विकेट लिए हैं, जबकि 120 वनडे मैच में स्टार खिलाड़ी ने 194 विकेट लिए हैं. वहीं भारत के लिए खेले गए 54 टी-20 मैच में कुलदीप ने 95 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.

ये भी पढ़ें: ‘इस पर मैं क्या बोलूं…’ पटना पहुंचते ही कैमरे पर भड़के ईशान किशन, वायरल हुआ वीडियो

---विज्ञापन---

First published on: Mar 10, 2026 05:34 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.