Kuldeep Yadav-Vanshika Reception: भारतीय स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और वंशिका की शादी के बाद मंगलवार (17 मार्च) को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया. कुलदीप के रिसेप्शन में क्रिकेट और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. इस खास मौके पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा समेत कई क्रिकेट सितारे पहुंचे. वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी दित्यनाथ भी इस नए जोड़े को आशीर्वाद देने रिसेप्शन में पहुंचे. कुलदीप और वंशिका के रिसेप्शन की तीस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
14 मार्च को मसूरी में हुई थी शादी
दरअसल, कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ मसूरी में एक निजी समारोह में सात फेरे लिए. इस शादी में परिवार के सदस्यों, करीबी दोस्तों और क्रिकेट जगत से जुड़े चुनिंदा मेहमानों ने शिरकत की. शादी के बाद लखनऊ के ‘द सेंट्रम’ होटल में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मेहमान शामिल हुए. इस समारोह की सबसे खास झलक रही नवविवाहित जोड़े की शानदार एंट्री.
कुलदीप और वशिंका 1960 की एक क्लासिक विंटेज कार में सवार होकर पहुंचे, जिसने पूरे माहौल को शाही अंदाज दे दिया. उनकी इस अनोखी एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और रिसेप्शन को यादगार बना दिया.
कुलदीप ने CM योगी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
इस खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी ने समारोह की शोभा और बढ़ा दी. जैसे ही योगी मंच पर पहुंचे, कुलदीप यादव ने सबसे पहले उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया. उनकी पत्नी वंशिका ने योगी को झुककर प्रणाम किया. बाद में सीएम योगी ने कपल को गुलदस्ता और गिफ्ट भेंट किया. उनके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव भी इस खास समारोह में पहुंचे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: हर्षित राणा की रिप्लेसमेंट को लेकर KKR ने लिया चौंकाने वाला फैसला, जानकर हो जाएंगे हैरान
क्रिकेट सितारों का लगा जमावड़ा
कुलदीप के रिसेप्शन में क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारों ने शिरकत की. युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपनी पत्नियों के साथ पहुंचे. वहीं, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी रिसेप्शन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.
900 से ज्यादा मेहमान और चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम
इस ग्रैंड रिसेप्शन में 900 से ज्यादा मेहमानों को आमंत्रित किया गया है. खास मेहमानों के लिए चार चार्टर्ड प्लेन की भी व्यवस्था की गई. साथ ही VVIP मेहमानों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. होटल परिसर में बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को भी तैनात किया गया है.
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा को लेकर मुंबई इंडियंस ने बनाया खास प्लान, फ्रेंचाइजी के हेड कोच ने किया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
30 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines