IPL 2025: आईपीएल 2025 का आधा सीजन खत्म हो चुका है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 में से केवल 3 मैच ही जीते हैं, और अब उनका प्लेऑफ में जाना मुश्किल नजर आ रहा है। इस बीच, टीम ने एक कश्मीरी खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया है। इस खिलाड़ी का नाम उमरान मलिक है।
उमरान 25 साल के हैं और जम्मू-कश्मीर के गुज्जर नगर के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दाएं हाथ का तेज गेंदबाज अब कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ गया है। केकेआर ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 75 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन चोट की वजह से वह मार्च की शुरुआत में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
उमरान को मिलेगा मौका?
तेज गेंदबाज उमरान मलिक चोट की वजह से आईपीएल 2025 के पहले हिस्से में नहीं खेल पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में स्पिनर चेतन सकारिया को टीम में शामिल किया गया था। अब उमरान पूरी तरह फिट हो गए हैं और आईपीएल 2025 के दूसरे हिस्से के लिए वापस टीम में आ गए हैं।
अब सवाल ये है कि केकेआर उन्हें खेलने का मौका देती है या नहीं, क्योंकि उनकी जगह खेल रहे चेतन सकारिया पहले से ही टीम का हिस्सा हैं।
157 की स्पीड से डालते हैं गेंद
उमरान मलिक ने आईपीएल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से डेब्यू किया था। अपने पहले ही मैच में उन्होंने 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर सबका ध्यान खींचा था। वो उस समय टीम में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए थे और उन्हें सिर्फ 3 मैच खेलने का मौका मिला था, लेकिन इतने में ही उन्होंने सबको प्रभावित कर दिया।
इसके बाद आईपीएल 2022 में उन्होंने 157 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंद डालकर सबको चौंका दिया था। उमरान मलिक आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज हैं।
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
26 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
42 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines