KL Rahul DC IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच से पहले बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल हैदराबाद के खिलाफ प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे। राहुल अपने पहले बच्चे की जन्म की वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नहीं खेले थे। हालांकि, एसआरएच के खिलाफ राहुल बल्ले से धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे। राहुल को मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये खर्च करते हुए टीम से जोड़ा था। राहुल के आने से दिल्ली का बैटिंग ऑर्डर अब और दमदार हो जाएगा।
दिल्ली के लिए आई गुड न्यूज
दिल्ली कैपिटल्स के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच से पहले बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, केएल राहुल दिल्ली की टीम से जुड़ गए हैं और वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ प्लेइंग 11 का हिस्सा भी होंगे। राहुल की वाइफ अथिया शेट्टी ने हाल ही में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिसके चलते ही राहुल लखनऊ के खिलाफ नहीं खेल सके थे। राहुल का टीम में लौटना दिल्ली के लिए अच्छी खबर है। राहुल के आने से टीम का बैटिंग ऑर्डर दमदार होगा। माना जा रहा है केएल इस सीजन दिल्ली की ओर से मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे।
दिल्ली ने जीत के साथ किया है आगाज
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 का आगाज शानदार जीत के साथ किया है। पहले मैच में टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को एक विकेट से हराया था। टीम की ओर से आशुतोष शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 31 गेंदों पर 66 रन की आतिशी पारी खेली थी। आशुतोष ने अंतिम ओवर में सिक्स लगाकर दिल्ली को यादगार जीत दिलाई थी। दिल्ली ने आईपीएल के इतिहास में अपने सबसे बड़े लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज करने का रिकॉर्ड भी कायम किया था। लखनऊ से मिले 210 रन के टारगेट को दिल्ली ने तीन गेंद शेष रहते हुए 9 विकेट खोकर हासिल किया था।
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
5 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
5 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
6 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
7 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
7 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
8 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
9 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines