KL Rahul Champions Trophy 2025: पाकिस्तान और दुबई में चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज बुधवार से होने जा रहा है, जिसके लिए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया पूरी तरह तैयार है। टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। इस मैच में भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की बैटिंग पोजीशन को लेकर संशय बरकरार है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले सोमवार को प्रैक्टिस सेशन में एक फिनिशर की भूमिका निभाई, जहां वो बड़े-बड़े शॉट लगाते नजर आए।
यह उनके साथ-साथ टीम इंडिया के लिए भी जरूरी है, क्योंकि चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम को उनसे आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की उम्मीद होगी। यही वजह है कि राहुल ने तेजी से खेलने पर फोकस किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में पहले ही गेंद से आक्रामक रुख अपनाया और लगभग सभी गेंदों को आसानी से बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: CT 2025: ‘इनको अब नींद नहीं आएगी…’, टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम देखकर भड़के भारतीय फैंस
फिनिशर की भूमिका में दिख सकते हैं राहुल
इससे उम्मीद की जा रही है कि वो बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में एक फिनिशर की भूमिका में दिख सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर वो नंबर छह पर खेलते दिख सकते हैं। हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज में भी उन्हें पांच की जगह नंबर छह पर खिलाया गया था, जहां उनसे पहले अक्षर पटेल ने बैटिंग की थी। इसकी वजह से उन्हें पूरी सीरीज में बैटिंग करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला।
गंभीर के लिए फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर हैं राहुल
राहुल की इस बैटिंग को देखकर यह लगभग तय है कि टीम बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें ही विकेटकीपर के तौर पर मौका देगी। उनके अलावा अन्य विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी इस रोल के लिए दावेदार हैं। हालांकि उनको मौका मिलने की उम्मीद कम ही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि एक हफ्ते पहले ही टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया था कि चैंपियंस ट्रॉफी में केएल राहुल को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि ऋषभ पंत को अपनी बारी का इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्रिकेटर्स के परिवारवालों को मिली खुशखबरी, BCCI ने रखी ये शर्त
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines