KL Rahul Century: दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में केएल राहुल ने अपनी आतिशी बल्लेबाज से फैन्स का जमकर मनोरंजन किया। बतौर ओपनर मैदान पर उतरे राहुल ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजी अटैक से खूब खिलवाड़ किया। राहुल ने इस सीजन का पहला और आईपीएल में कुल अपना पांचवां शतक जमाया। राहुल ने 65 गेंदों पर 112 रन की धांसू पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान राहुल ने 14 चौके और 4 सिक्स जमाए। राहुल ने इस सेंचुरी के साथ ही खास क्लब में अपनी जगह भी बना ली है। राहुल की शतकीय पारी के बूते दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 199 रन स्कोर बोर्ड पर लगाने में सफल रही।
राहुल का धांसू शतक
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और फाफ डु प्लेसिस महज 5 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, दूसरे छोर से राहुल ने टीम की की पारी को बखूबी अंदाज में संभाला। राहुल ने अभिषेक पोरेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 90 रन जोड़े। राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक 35 गेंदों में पूरा किया। फिफ्टी जमाने के बाद राहुल ने अपना विकराल रूप धारण किया और जमकर चौके-छक्कों की बरसात कर डाली। राहुल 65 गेंदों में 112 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस इनिंग के दौरान राहुल ने 14 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जमाए। राहुल के बल्ले से आईपीएल में निकला यह पांचवां शतक है। इस लीग के इतिहास में राहुल सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।
राहुल ने रच डाला इतिहास
केएल राहुल आईपीएल में तीन फ्रेंचाइजी की ओर से शतक ठोकने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए दो शतक जमाए, तो लखनऊ के लिए उनके बल्ले से दो शतक आए। अब केएल ने दिल्ली की ओर से भी सेंचुरी जड़ दी है। टी-20 क्रिकेट में राहुल का यह कुल सातवां शतक है। उन्होंने इस मामले में अभिषेक शर्मा की बराबरी कर ली है।
रोहित का रिकॉर्ड चकनाचूर
केएल राहुल टी-20 क्रिकेट में बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे ज्यादा नाबाद सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। राहुल के बल्ले से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह सातवीं नाबाद सेंचुरी निकली।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, रणजी मैच के दौरान चोटिल हुए साई सुदर्शन
16 mins agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
26 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
2 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
4 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
11 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines