Live Updates
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ ने 3 विकेट से जीता मुकाबला
आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. इडेन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 182 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे लखनऊ की टीम ने 7 विकेट खोकर आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया. लखनऊ की इस जीत के हीरो मुकुल चौधरी रहे, जिन्होंने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. उनके अलावा, आयुष बडोनी ने 34 गेंदों पर 54 रन और एडेन मार्करम ने 22 रन बनाए. वहीं, कोलकाता की ओर से वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी और कैमरून ग्रीन को 1-1 विकेट मिला. यह केकेआर टीम की इस सीजन 4 मैचों में तीसरी हार है.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ को जीत के लिए चाहिए 12 गेंदों पर 30 रन
लखनऊ ने 18 ओवर में 7 विकेट पर 152 रन बना लिए हैं और टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर 30 रनों की जरूरत है. फिलहाल मुकुल चौधरी 26 रन और आवेश खान बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: मोहम्मद शमी हुए आउट, लखनऊ का सातवां विकेट गिरा
मोहम्मद शमी बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए हैं. एलएसजी को सातवां झटका लगा है. 16.1 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 128/7 है.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: बदोनी ने ठोका अर्धशतक, फिर हुए आउट
आयुष बदोनी ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वह 54 रन बनाकर नाबाद हैं. ये उनके आईपीएल करियर की सातवीं फिफ्टी है. इसके बाद वह अगली गेंद पर आउट हो गए.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ की आधी टीम लौटी पवेलियन, आउट हुए अब्दुल समद
अब्दुल समद के रूप में लखनऊ को पांचवां झटका लगा. समद को अनुकूल रॉय ने चलता किया. उन्होंने 4 गेंदों में 2 रन बनाए. 14 ओवर के बाद एलएसजी का स्कोर 104/5 है.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स का चौथा विकेट गिरा
केकेआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को चौथा झटका निकोलस पूरन के रूप में दिया. वह 15 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ ने 10 ओवर में बनाए 85 रन
लखनऊ ने कोलकाता के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में 3 विकेट पर 85 रन बना लिए हैं. अब टीम को जीत के लिए 60 गेंदों पर 97 रनों की जरूरत है. फिलहाल आयुष बडोनी 23 रन और निकोलस पूरन 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: ऋषभ पंत लौटे पवेलियन
9वें ओवर की दूसरी गेंद पर लखनऊ को कप्तान ऋषभ पंत के रूप में तीसरा झटका लगा. पंत 9 गेंदों पर 10 रन बनाकर कैमरून ग्रीन की गेंद पर आउट हुए. लखनऊ ने 73 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ ने पावरप्ले में बनाए 56 रन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने पावरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं. फिलहाल आयुष बडोनी 13 रन और कप्तान ऋषभ पंत 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ को लगा दूसरा झटका
5वें ओवर की तीसरी गेंद पर लखनऊ को एक और बड़ा झटका लगा. एडेन मार्करम को आउट करने के बाद वैभव अरोड़ा ने मिचेल मार्श को भी पवेलियन भेज दिया है. मार्श ने 11 गेंदों पर 15 रन बनाए.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ को लगा पहला झटका
5वें ओवर की पहली गेंद पर लखनऊ को एडेन मार्करम के रूप में पहला झटका लगा. मार्करम 15 गेंदों पर 22 रन बनाकर वैभव अरोड़ा की गेंद पर आउट हो गए. लखनऊ को 41 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ को मिली अच्छी शुरुआत
लखनऊ ने केकेआर के खिलाफ शुरुआती 4 ओवर में बिना किसी नुकसान 41 रन बना लिए हैं. फिलहाल एडेन मार्करम 22 रन और मिचेल मार्श 15 रन बनाकर खेल रहे हैं.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श और एडेन मार्करम पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, केकेआर की ओर से तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा पहला ओवर फेंकने आए हैं.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: कोलकाता ने दिया 181 रनों का टारगेट
आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में KKR ने लखनऊ के सामने 182 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए. टीम के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 41 रन बनाए. इन दोनों के अलावा, कैमरून ग्रीन ने नाबाद 32 रन और रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 39 रन बनाकर टीम के स्कोर में बड़ा योगदान दिया. वहीं, लखनऊ की ओर से आवेश खान, दिग्वेश राठी, एम सिदार्थ और राजकुमार यादव ने 1-1 विकेट चटकाए. हालांकि, मोहम्मद शमी को एक भी विकेट नहीं मिला.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: कोलकाता का स्कोर 150 के पार
KKR ने लखनऊ के खिलाफ 18 ओवर में 4 विकेट पर 157 रन बना लिए हैं. फिलहाल रोवमैन पॉवेल 32 रन और कैमरून ग्रीन 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: कोलकाता को लगा चौथा झटका
14वें ओवर की दूसरी गेंद पर कोलकाता को रिंकू सिंह के रूप में चौथा झटका लगा. रिंकू सिर्फ 4 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर आउट हो गए. 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 4 विकेट पर 112 रन है.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: कोलकाता को लगा तीसरा झटका
12वें ओवर की चौथी गेंद कोलकाता को तीसरा झटका लगा. अंगकृष रघुवंशी 33 गेंदों पर 45 रन बनाकर एम सिदार्थ की गेंद पर आउट हो गए. 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 3 विकेट पर 106 रन है.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: कोलकाता को लगा दूसरा झटका
11वें ओवर की दूसरी गेंद पर कोलकाता को कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में दूसरा झटका लगा. रहाणे 24 गेंदों पर 41 रन बनाकर दिग्वेश राठी की गेंद पर आउट हो गए. मोहम्मद शमी ने एक शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: कोलकाता ने 10 ओवर में बनाए 98 रन
कोलकाता ने लखनऊ के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं. फिलहाल अजिंक्य रहाणे 41 रन और अंगकृष रघुवंशी 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: कोलकाता ने पावरप्ले में बनाए 56 रन
कोलकाता ने लखनऊ के खिलाफ पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं. फिलहाल अजिंक्य रहाणे 23 रन और अंगकृष रघुवंशी 20 रन बनाकर खेल रहे हैं.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: कोलकाता को लगा पहला झटका
दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर कोलकाता को फिन एलन के रूप में पहला झटका लगा. एलन सिर्फ 9 रन बनाकर प्रिंस यादव की गेंद पर आउट हो गए. 2 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 16 रन है.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू
कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतरे हैं. वहीं, लखनऊ की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पहला ओवर फेंकने आए हैं.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन
कोलकाता - मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट.
लखनऊ - आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, शाहबाज़ अहमद, मयंक यादव, हिम्मत सिंह.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: कोलकाता की प्लेइंग 11 में एक बदलाव
कोललाका की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है. केकेआर ने ब्लेसिंग मुजरबानी की जगह सुनील नरेन को टीम में शामिल किया है. मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अभी चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं. वहीं, लखनऊ ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: कोलकाता की प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ की प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ ने जीता टॉस
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब कोलकाता की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
KKR vs LSG मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी शाम 7 बजे टॉस किया जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: कैसा है कोलकाता का मौसम?
कोलकाता में पिछले कुछ दिनों मौसम खराब है और लगातार बारिश हो रही है. बारिश के चलते यहां पिछला मैच रद्द हो गया था. हालांकि, अच्छी खबर यह है कि इस मैच के समय बारिश की कोई आशंका नहीं है. मैच के वक्त आसमान साफ रहने की उम्मीद है.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ की संभावित प्लेइंग 11
एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, शाहबाज अहमद/एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी. इम्पैक्ट प्लेयर – अब्दुल समद.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: केकेआर की संभावित प्लेइंग 11
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती/नवदीप सैनी, ब्लेसिंग मुजरबानी. इम्पैक्ट प्लेयर – वैभव अरोरा.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी लखनऊ की टीम
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG टीम ने अब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें से एक मैच में टीम ने जीत हासिल की और एक मैच में हार मिली. फिलहाल लखनऊ की टीम 2 अंक और -0.542 के नेट रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है. अब टीम केकेआर को हराकर अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: कोलकाता को पहली जीत की तलाश
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें दो मैचों में टीम को करारी हार झेलनी पड़ी. वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ एक मैच बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा. पॉइंट्स टेबल में केकेआर का खाता खुल चुका है और एक अंक के साथ फिलहाल टेबल में 9वें नंबर पर है.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम
एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्खिया, हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, जोस इंगलिश, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहसिन खान, वानिंदु हसरंगा.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, सुनील नरेन, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, रचिन रविंद्र, प्रशांत सोलंकी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.
KKR vs LSG IPL 2026 Live Score: आज कोलकाता से भिड़ेगी लखनऊ की टीम
आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेंगी. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. एक तरफ कोलकाता की टीम अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेगी, तो दूसरी तरफ लखनऊ की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.
IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants Highlights: आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायटंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया. इस मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता के खिलाफ 3 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की. इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे, जिसके जवाब में लखनऊ की टीम ने 7 विकेट खोकर आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के हीरो मुकुल चौधरी रहे, जिन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में नाबाद 54 रन ठोककर टीम को जीत दिला दी. उनके अलावा आयुष बडोनी ने 54 रन और एडेन मार्करम ने 22 रन का योगदान दिया. वहीं केकेआर की तरफ से वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय ने 2-2 विकेट लिए, जबकि सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी और कैमरून ग्रीन को 1-1 सफलता मिली.
यह लखनऊ की इस सीजन में लगातार दूसरी जीत है, जबकि केकेआर को 4 मैचों में तीसरी हार मिली है. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए. टीम के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 33 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंदों पर 41 रन बनाए. इनके अलावा, कैमरून ग्रीन ने नाबाद 32 रन और रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 39 रन बनाए. वहीं, लखनऊ की ओर से आवेश खान, दिग्वेश राठी, एम सिदार्थ और राजकुमार यादव ने 1-1 विकेट चटकाए. हालांकि, मोहम्मद शमी को एक भी विकेट नहीं मिला.
इससे पहले लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. एक तरफ कोलकाता की टीम अपनी पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरेगी, तो दूसरी तरफ लखनऊ की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. कोलकाता ने इस सीजन में अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें दो मैचों में टीम को करारी हार झेलनी पड़ी, जबकि एक मैच बारिश के भेंट चढ़ गया. वहीं लखनऊ टीम ने अब तक खेले 2 मैचों में से एक में जीत हासिल की है और एक मैच हारी है.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
5 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines