Karun Nair Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में करुण नायर का बल्ला रोके नहीं रुक रहा है। टूर्नामेंट में पांच शतक ठोक चुके करुण ने महाराष्ट्र के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल में भी बल्ले से जमकर कोहराम मचाया। करुण ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 44 गेंदों पर 88 रन की तूफानी पारी खेली। करुण की इस इनिंग के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ की टीम ने 50 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 380 रन लगाए हैं। करुण एक बार फिर नाबाद रहे। अपनी आतिशी बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से तबाही मचाते हुए 9 चौके और पांच गगनचुंबी छक्के जमाए।
करुण ने मचाया गदर
विजय हजारे ट्रॉफी में रनों का अंबार लगा चुके करुण नायर का बल्ला सेमीफाइनल मुकाबले में भी खूब चला। महाराष्ट्र के खिलाफ खेले गए मुकाबले में करुण ने 44 गेंदों पर 88 रन की तेज तर्रार पारी खेली। करुण ने अंतिम ओवरों में विपक्षी टीम के गेंदबाजी अटैक से जमकर खिलवाड़ किया, जिसके दम पर विदर्भ की टीम ने आखिरी पांच ओवरों में सिर्फ एक विकेट गंवाकर 92 रन जोड़े। करुण ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी के दौरान 9 चौके और 5 सिक्स जमाए। टूर्नामेंट में करुण अपना छठा शतक लगाने से महज 12 रन दूर रह गए।
एक ओवर में ठोके 24 रन
करुण नायर ने पारी के अंतिम ओवर में बल्ले से जमकर धमाल मचाया। रजनीश गुरबानी द्वारा फेंके गए लास्ट ओवर में करुण ने कुल 24 रन बटोरे। ओवर का आगाज विदर्भ के बल्लेबाज ने जोरदार चौके के साथ किया। अगली बॉल डॉट खेलने के बाद करुण ने ओवर की तीसरी गेंद को हवाई यात्रा पर भेजा। ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर भी वह शानदार चौका बटोरने में सफल रहे। वहीं, इनिंग की लास्ट बॉल पर सिक्स जमाते हुए करुण ने टीम के टोटल को 380 तक पहुंचा दिया। करुण के अलावा विदर्भ की ओर से ध्रुव शौरी और यश राठौड़ ने भी शतकीय पारी खेली। ध्रुव ने 114 रन बनाए,तो यश ने 116 रन की शानदार पारी खेली।
वनडे टीम में मिल सकता है मौका
करुण नायर की हालिया फॉर्म को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि दाएं हाथ के बल्लेबाज को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। सेमीफाइनल मैच से पहले करुण छह मैचों में पांच शतक ठोक चुके थे। वह अब तक टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही बार आउट हुए हैं।
संबंधित खबरें
तिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
6 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
50 mins ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
59 mins agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
2 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
3 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
3 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines