हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

करुण नायर-जितेश शर्मा ने किया टीम छोड़ने का फैसला, सामने आया बड़ा अपडेट

Karun Nair: करुण नायर फिलहाल टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड के दौरे पर हैं। 8 साल के बाद करुण की टीम इंडिया में वापसी हुई है। वहीं अब करुण ने अपनी घरेलू क्रिकेट की टीम विदर्भ को छोड़ने का फैसला किया है, वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने भी टीम छोड़ने का मन बना लिया है।

विज्ञापन
करुण नायर

Karun Nair: टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां आज से दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले करुण नायर को भी 8 साल के बाद टीम इंडिया में चुना गया है और इंग्लैंड में बल्ला भी खूब चल रहा है। इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस मैच में करुण ने दोहरा शतक लगाया था। इससे पहले आईपीएल 2025 में भी करुण का प्रदर्शन अच्छा रहा था। वहीं अब करुण नायर ने डोमेस्टिक क्रिकेट की अपनी टीम विदर्भ को छोड़ने का फैसला किया है, वहीं जितेश शर्मा ने भी विदर्भ छोड़ने का मन बना लिया है।

विदर्भ का साथ छोड़ रहे करुण और जितेश

पिछले घरेलू सत्र में करुण नायर ने विदर्भ के लिए काफी कमाल का प्रदर्शन किया था, इसके अलावा जितेश शर्मा भी विदर्भ का हिस्सा थे। वहीं क्रिकबज की रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक इन दोनों खिलाड़ियों ने नए घरेलू सत्र से पहले विदर्भ का साथ छोड़ने का फैसला किया है। करुण नायर अपनी राज्य टीम कर्नाटक जाने का फैसला किया है, जबकि जितेश शर्मा भी बड़ौदा के लिए खेलना चाहते हैं। बड़ौदा क्रिकेट संघ के सूत्रों के मुताबिक 1 या 2 दिन में उनके ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है।

आईपीएल 2025 जितेश शर्मा के काफी शानदार रहा था। आरसीबी ने जितेश को मेगा ऑक्शन में 11 करोड़ की कीमत पर खरीदा था। सीजन-18 में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए जितेश ने 15 मैचों में 261 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक भी लगाया था।

विज्ञापन

करुण के लिए शानदार रहा था पिछला घरेलू सत्र

पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में विदर्भ ने खिताब पर कब्जा किया था। विदर्भ की जीत में करुण नायर ने अहम भूमिका निभाई थे। इस सीजन करुण ने बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 863 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 779 रन बनाए थे और टीम उपविजेता रही थी। दूसरी तरफ कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सूत्रों का कहना है कि करुण नायर के टीम में आने के काफी संभावना है।

ये भी पढ़ें:- WTC फाइनल में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम में बड़ा बदलाव, 2 खिलाड़ियों की हुई एंट्री

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola