Karnataka Govt Blames RCB: कर्नाटक सरकार ने 4 जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जिम्मेदार ठहराया है। बता दें कि इस भगदड़ में 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। हाई कोर्ट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पुलिस की अनुमति के बिना ही आरसीबी, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन और DNA नेटवर्क ने सेलिब्रेशन का आयोजन किया।
बिना अनुमति के सेलिब्रेशन का आयोजन पड़ा भारी
रिपोर्ट में बताया गया कि आरसीबी ने इवेंट की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद ऐलान किया और विराट कोहली ने भी सेलिब्रेशन से जुड़ा वीडियो साझा करके फैंस को इसके बारे में अवगत कराया। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के CEO ने पुलिस से 3 जून 2025 को जीत के सेलिब्रेशन के बारे में बताया था। पुलिस ने उनके अनुरोध को अस्वीकार किया और बताया कि वो इतने कम समय में व्यवस्था नहीं कर पाएंगे। बाद में भगदड़ मची और 11 लोगों की मौत हो गई। इसी बीच काफी लोग घायल भी हुए।
आरसीबी की डिलीट की गई पोस्ट में क्या था?
मना करने के बावजूद आरसीबी ने जीत के जश्न का ऐलान कर दिया। इसी बीच उन्होंने विराट कोहली की एक वीडियो पोस्ट की, जहां वो और उनकी टीम जीत का जश्न मना रही थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रशंसकों को संभालना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा था। बाद में आरसीबी ने एक और पोस्ट डाली और बताया कि सीमित फ्री पास रहेंगे। जब तक आरसीबी ने सीमित लोगों की एंट्री का ऐलान किया था, जब तक बहुत सारे फैंस जमा हो गए थे। इसे संभालना मुश्किल हो गया और फिर हादसा हुआ।
आरसीबी की पहली ट्रॉफी की जीत बनी कड़ी आलोचना का विषय
आरसीबी ने 18 साल के इंतजार के बाद आखिर आईपीएल में पहली ट्रॉफी अपने नाम की। फैंस इसी वजह से बेहद खुश थे, क्योंकि विराट कोहली सालों के इंतजार के बाद आखिर आईपीएल का कप उठाने में सफल रहे। सिर्फ आरसीबी ही नहीं, बल्कि अन्य टीमों के फैंस ने भी आरसीबी के प्रदर्शन की तारीफ की। हालांकि, सेलिब्रेशन के दौरान खराब व्यवस्था और हादसे के चलते आरसीबी की कड़ी आलोचना हुई, जिसके वो हकदार थे।
ये भी पढ़ें:- बैंगलोर भगदड़ में कर्नाटक सरकार ने विराट कोहली को बताया जिम्मेदार, हाईकोर्ट को सौंपी रिपोर्ट
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
1 hr agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
2 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines